Search

 
 
 

किरीबुरू : नोवामुंडी और रेंगाड़बेड़ा में करमा पर्व के लिए स्थापित हुईं जावा रानी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भादो माह के एकादश में आगामी 6 सितम्बर को करमा पर्व का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए नोवामुंडी के बालीझरन टाटा स्टील कैंप में जगन्नाथ टूटी के आवास में और रेंगाड़बेड़ा गांव में हाथीराम मुंडा के घर में विधि-विधान एवं पूजा अर्चना के साथ जावा रानी की स्थापना की गई. दोनों ही जगहों में 5-5 की संख्या में उपवास रखकर बालिकाओं ने नदी में खाली पांव जाकर बालू लेकर आयी. घर पहुंच कर बालू में विभिन्न तरह के बीजों को हल्दी पानी से शुद्ध कर इसमें मिश्रण कर जावा तैयार किया और पूजारी द्वारा दही, धुना, धूप, केला, दूध इत्यादि पूजन सामग्री के साथ अगरबती जलाकर करमा पर्व की पूजा आरम्भ की गई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-teachers-selected-for-district-level-teacher-award/">चाकुलिया

: जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए तीन शिक्षकों का चयन

सोमवार को संध्या में होगा जागरण का आयोजन

रेंगाड़बेड़ा में पांच दिन और नोवामुंडी में तीन दिनों के लिए जावा रानी बिठायी गयी है. इस दौरान घर से नदी और नदी से घर तक नगाडे़ व मांदर की थाप पर गाते, थिरकते हुए उपासिनी किशोरी, महिलाएं, बच्चे व बुजूर्ग खुशियां मनाते रहे. इस दौरान सुबह, दोपहर और शाम में जावा जागरण भी पूजा पाठ के साथ किया जाएगा. सोमवार को संध्या में खास जागरण होगा और मंगलवार की संध्या दिन भर उपवास रखकर उपासिनी किशोरी और किशोर करमा डाल लेकर नाचते-गाते घर लायेंगे और आंगन में इसे गाड़कर पूरी रात नगाडे व मांदर की थाप पर ठूमके लगाकर जश्न मनाएंगे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-special-camp-organized-at-polling-stations/">बोकारो

: मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन, वोटर आइडी से जोड़ा गया आधार नंबर

मौके पर ये लोग थे शामिल

मौके पर आनंद हूरद, रमेश सुलंकी, पार्वती सामंता, रोमा टूटी, गुनगुन टूटी, भाग्यसिनी टूटी, अनूप सुलंकी, चामुराम टूटी, जगन्नाथ टूटी, आनंद सुलंकी, धनुर्जय सुलंकी, हिमांशु सुलंकी, गणेश सुलंकी, सरिता सुलंकी, सुलोचना, गरीमा, चाँद व गीता सुलंकी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही