Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल की ओर से किरीबुरू मैदान में तीन दिवसीय टी-20 ट्राइंगुलर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा गया है. बुधवार को इसका विधिवत शुभारंभ हुआ. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम, किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, किरीबुरू के सीएमओ डॉ एम कुमार, गुआ के सीएमओ डॉ सीके मंडल, उप महाप्रबंधक अजय कुमार मौजूद थे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत की. यह टूर्नामेंट 10 मई से 13 मई तक आयोजित होगी. इसमें सेल की कोयलरी डिविजन चासनाला, झारखंड खान समूह (जेजीओएम) एवं बोकारो स्टील प्लांट की तीन टीम भाग ले रही है. सेल के तत्वाधान में पहली बार जेजीओएम के खदान क्षेत्रों में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-displaced-people-jammed-the-modern-power-company-gate-indefinitely/">आदित्यपुर
: विस्थापितों ने आधुनिक पावर कंपनी गेट को किया अनिश्चितकालीन जाम
: आवास लाभुक दिवस अभियान के तहत प्रत्येक गुरुवार को लगाया जाएगा कैम्प
: विस्थापितों ने आधुनिक पावर कंपनी गेट को किया अनिश्चितकालीन जाम
कोलयरी डिविजन को जेजीओएम ने 34 रनों से किया पराजित
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कोयलरी डिविजन चासनाला और जेजीओएम के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेजीओएम की टीम ने ईशान सिंह कठोते की धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 248 रन बनाये. इसमें ईशान ने 7 छक्का व 10 चौका की मदद से 51 गेंदों में 116 रन, विक्की सिंह ने 3 छक्का 5 चौका की मदद से 20 गेंद में नाबाद 49 रन एवं कुमार धीरेन्द्र ने 2 छक्का 3 चौका की मदद से 21 गेंद में 35 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलयरी डिविजन चासनाला की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 214 रन ही बना सकी. इसमें एजाज अहमद ने 10 छक्का 4 चौका की मदद से 37 गेंदों में 82 रन तथा राहुल कुमार सिंह ने 4 छक्का 11 चौका की मदद से 37 गेंद में नाबाद 78 रन का योगदान दिया. इस तरह कोलयरी डिविजन को जेजीओएम ने 34 रन से पराजित किया. इसे भी पढ़ें : गावां">https://lagatar.in/gaon-camp-will-be-organized-on-every-thursday-under-the-awas-beneficiary-day-campaign/">गावां: आवास लाभुक दिवस अभियान के तहत प्रत्येक गुरुवार को लगाया जाएगा कैम्प
Leave a Comment