Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सेल, मेघाहातुबुरु का जेजीओएम अंतर खान क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल, मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वाधान में मेघाहातुबुरु खेल मैदान में आयोजित जेजीओएम अंतर खान क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरु के सीजीएम आर पी सेलबम, विशिष्ट अतिथि किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सेल की गुआ और मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के बीच खेला जा रहा है. 20-20 ओवर के इस मैच में टौस जीतकर गुआ के कप्तान महाप्रबंधक संजय बनर्जी ने बल्लेबाजी करना प्रारम्भ किया है. इसे भी पढ़ें : IND-ENG">https://lagatar.in/ind-eng-test-match-security-increased-in-ranchi-after-terrorist-pannus-threat/">IND-ENG

टेस्ट मैच :  आतंकी पन्नू की धमकी के बाद रांची में बढ़ायी गयी सुरक्षा
मेघाहातुबुरु की टीम के कप्तान महाप्रबंधक अरविंद बिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्ररक्षण कर रही है. मैच के अम्पायर बुना मोहन्ती, संजय नायक जो ओडि़सा के बोलानी शहर से आये हैं वह संचालित करा रहे हैं. इस प्रतियोगिता में सेल की गुआ, किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु की टीम भाग ले रही है. तीनों टीम के बेहतर खिलाडि़यों का चयन कर सेल की झारखण्ड खान समूह की एक क्रिकेट टीम बनाया जायेगा. यह टीम 26 फरवरी से बोकारो में आयोजित होने वाली बीएसएल अंतर विभागीय प्रतियोगिता में शामिल होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-huge-amount-of-explosive-material-recovered-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
मुख्य अतिथि सीजीएम आर पी सेलबम ने कहा कि हमारे लिये यह गर्व की बात है कि हम अंतर खान क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं. प्रतियोगिता में शामिल तीनों टीमों के खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं हैं. हम आशा करेंगे की सारे खिलाड़ी सुरक्षित होकर तथा टीम भावना व अनुशासन में खेल आगे बढे़. इसे भी पढ़ें : किसानों">https://lagatar.in/farmers-march-to-delhi-haryana-police-warns-machine-owners-remove-jcb-otherwise-action-will-be-taken/">किसानों

का दिल्ली मार्च, हरियाणा पुलिस की मशीन मालिकों को चेतावनी, जेसीबी हटाओ, नहीं तो होगी कार्रवाई  
इस दौरान सीजीएम आर पी सेलबम, सीजीएम कमलेश राय, महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, सुषमा योगेश राम, नीलम वर्मा, महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक अरविंद बिन्हा, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, सहायक महाप्रबंधक अजीत कुमार, संदीप भारद्वाज, अवधेश कुमार, डा0 मनोज कुमार, मोहन कुमार, आर विश्वास, आलोक वर्मा, एयू नायक आदि सैकड़ों मौजूद हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही