alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/40-constables-of-jharkhand-police-could-not-hit-the-target/">झारखंड
पुलिस के 40 दारोगा नहीं लगा सके लक्ष्य पर निशाना कार्यपालक निदेशक (खान) जयदीप दास गुप्ता ने कहा कि इससे बेहतर फाईनल नहीं हो सकता था. सेल, बीएसएल की जेजीओएम में सभी प्रकार के खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. किरीबुरु के इस मैदान को बेहतर व बड़ा स्टेडियम के रूप में परिवर्तित करने की कार्य योजना बनाई गई है. जल्द ही यह मैदान सारी बुनियादी सुविधाओं से लैश झारखंड खान समूह का बेहतर मैदान व स्टेडियम बनेगा. इससे पहले इस मैदान को खेलने लायक बनाया जायेगा. यहां सभी तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. अगली बार से इस प्रतियोगिता में ओडिशा खान समूह, झारखंड खान समूह, बीएसएल, आरएसपी, कोलयरी डिविजन आदि सेल की सभी इकाइयों को शामिल करने की कोशिश होगी. जब सेलकर्मी फीट रहेंगे तो हर क्षेत्र में ट्रॉफी लाकर देंगे. पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड खान समूह (जेजीओएम) की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाये. इसमें जे सासमल ने 3 छक्का और 3 चौकों की मदद से 41 गेंद पर नाबाद 48 रन, विक्की सिंह ने 2 छक्का 1 चौका की मदद से 23 गेंद पर 27 रन, ईशान सिंह कठोते ने 1 छक्का 3 चौका की मदद से 15 गेंद में 21 रनों का योगदान दिया. बीएसएल के गेंदबाज शशिकांत एवं नितेश तिवारी ने 3-3 विकेट लिये.
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-assembly-elections-congress-has-won-and-pm-modi-has-lost-jairam-ramesh/">कर्नाटक
विधानसभा चुनाव : कांग्रेस जीत गयी है और प्रधानमंत्री मोदी हार गये हैं : जयराम रमेश लक्ष्य का पीछा करते हुये बीएसएल की टीम 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी. इसमें कुंदन प्रसाद ने 2 छक्का और 6 चौका की मदद से 33 गेंद पर 48 रन, रवि शंकर ने 1 छक्का 4 चौका की मदद से 16 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया. जेजीओएम के सुलभ दीक्षित ने 4 विकेट और कुमार धीरेन्द्र ने 3 विकेट लिये. प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाड़ी ईशान सिंह कठोते और मैन ऑफ द मैच सुलभ दीक्षित को दिया गया. इस दौरान मेघाहातुबुरु महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, किरीबुरु महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक वीके सुमन, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट धर्मेन्द्र सिंह चाहर, उप महाप्रबंधक डी लोहार, अरविन्द बिन्हा, गुआ अस्पताल के सीएमओ डॉ सीके मंडल, उदय भान सिंह राठौर, सहायक महाप्रबंधक एनके विश्वास, सरस साहू, जीके नायक, पीके सेठी, नीलम वर्मा, डॉ. मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश मोहंती, नरेन्द्र सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment