Search

 
 
 

किरीबुरु : जेजीओएम की 14 सदस्यीय क्रिकेट टीम का हुआ गठन

 
  • शशिकांत शर्मा कप्तान व संजू हेस्सा बनाए गए उप कप्तान
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल, बोकारो के तत्वावधान में 26 फरवरी से 15 मार्च तक बोकारो के सेक्टर-4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में अंतर विभागीय क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सेल, बीएसएस की झारखंड खान समूह (जेजीओएम) टीम का चयन किया गया है. जेजीओएम की टीम में सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु एवं गुआ के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. खिलाडडियों का चयन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था. इस कमेटी में जेजीओएम के महाप्रबंधक (पीएंडए-खान) एसएन पंडा, मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक (सीसी) वीके सुमन, गुआ के महाप्रबंधक (सिविल) संजय बनर्जी एवं उप महाप्रबंधक (एफ एंड ए) अजय कुमार के अलावा समन्वयक के रूप में जेजीओएम के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन कुमार सोनकुशरे को शामिल किया गया था. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/health-department-organizes-voter-awareness-rally-in-bokaro-2-news-together/">बोकारो

में स्वास्थ्य विभाग ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली समेत 2 खबरें एक साथ
चयन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों का चयन मेघाहातुबुरु में 21 से 23 फरवरी तक आयोजित अंतर खान क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल किरीबुरु, मेघाहातुबुरु एवं गुआ खदान के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया. चयन के लिए 23 फरवरी की शाम ट्रायल लिया गया था. इसके बाद 14 खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया. बोकारो में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में बीएसएल की विभिन्न विभागों की 15 टीमों के अलावे जेजीओएम की एक टीम के साथ कुल 16 टीम भाग लेगी. जेजीओएम का पहला मुकाबला 26 फरवरी को एसआरयू से, दूसरा मुकाबला 28 फरवरी को कोक ओवेन से तथा तीसरा मुकाबला 29 फरवरी को पी एंड ए टीम से होगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-intercity-express-train-will-go-to-sasaram-from-saturday/">धनबाद

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार से सासाराम तक जाएगी
जेजीओएम की टीम इस प्रकार है- शशिकांत शर्मा (कप्तान), अनिल कुमार, वीरेन्द्र सिंह (तीनों गुआ खदान), ईशान सिंह कठौते, संजू हेस्सा (उप कप्तान), कुमार धीरेन्द्र, दिवाकर पासवान, प्रदीप कुमार जयसवाल, राजीव लोचन मोहंता (सभी किरीबुरु खदान), विक्की सिंह, स्वपन बौलिया, निरंजन कुमार, अजय नाग एवं प्रवीण केरकेट्टा शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही