Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : झामसं ने मेघाहातुबुरु प्रबंधन के खिलाफ किया आंदोलन

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान में विभिन्न मांगों को लेकर झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ द्वारा धरना-प्रदर्शन कर मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा गया. संघ ने जो मांगे रखी है उसमें सेल अधिकारी व सेलकर्मियों द्वारा चुनाव ड्यूटी के दौरान जीवन को जोखिम में डालकर कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुये और सबसे खराब स्थानों पर सेवा देने के लिए उन्हें चुनाव प्रशिक्षण और ड्यूटी के लिए शुरू से ही अतिरिक्त 0.5 फीसदी डीए से सम्मानित किया जा रहा है. लेकिन इस बार प्रथा के अनुसार जब कर्मचारियों ने पिछले पंचायत चुनाव 2022 के लिए 1.5 फीसदी डीए का दावा किया. मेघाहातुबुरु का वित्त विभाग ने 0.5 फीसदी डीए की अतिरिक्त राशि काट ली है. यह राशी वापस भुगतान की जाये. टाउनशिप के साथ-साथ कार्यस्थलों पर मच्छरों का प्रकोप बढा़ है. इससे मलेरिया और बुखार में वृद्धि हुई है. मच्छरों को नियंत्रण हेतु बिना किसी देरी के जरुरी दवाओं का छिड़काव तेज किया जाये. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-government-should-not-make-a-spectacle-of-the-displaced-do-a-thorough-review/">चांडिल

: विस्थापितों का तमाशा ना बनाए सरकार, गहन समीक्षा करे
समान कार्य, समान वेतन के आधार पर संविदा श्रमिकों को भी एस-1 ग्रेड के स्थायी कर्मचारी के समान वेतन दिया जाये. खदान में तमाम एसीजेटी के रिक्त पदों की बहाली हेतु अधिसूचना जारी कर बहाली प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाये. मानव, मशीनों और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु नियमित आधार पर खनन, प्लांट रोड, सर्विस सेंटर और सामान्य कार्यालय क्षेत्र में उत्पन्न धूलकण की रोकथाम के लिए जल छिड़काव अत्यंत आवश्यक है. ताकि कर्मचारी बिना किसी समस्या के प्रभावी ढंग से काम कर सके. इस दौरान संघ के सचिव अफताब आलम, इंतखाब आलम, शिव शंकर प्रसाद, निर्मल पूर्ति, दयानन्द कुमार, आलम अंसारी आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही