Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : झारखंड के आंदोलनकारियों ने मंत्री दीपक बिरुवा से की मांग

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखण्ड आंदोलनकारियों का एक प्रतीनिधिमंडल पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोगा के नेतृत्व मे रांची स्थित पुराना विधान सभा मे मंत्री सह झारखण्ड आंदोलनकारी दीपक बीरूवा से मुलाकात कर मंत्री बनाए जाने पर पुष्प गुच्छ दे कर बधाई दी. इस क्रम मे झारखण्ड आंदोलनकारियों ने मंत्री दीपक बिरुवा से मांग किया की झारखण्ड आंदोलन के समय ये आंदोलनकारी जो अपना सारा जीवन अलग झारखण्ड राज्य के लिए कुर्बान कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mother-tongue-is-the-root-of-culture-dr-rajendra-bharti/">चाईबासा

: संस्कृति का मूल है मातृभाषा : डॉ राजेन्द्र भारती
आज सभी लोगों की हालात बद से बद्तर है. इसलिए सभी आंदोलनकारियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, नियोजन, रोजगार एवं निविदा मे प्राथमिकता, जेल की बाध्याता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से 50 हजार रूपये पेंशन का प्रावधान इस बजट सत्र मे सरकार पास करे. मंत्री ने इस बजट सत्र मे ये सभी मांगो को रखने की बात कही. इस प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से नवाज़ हुसैन उर्फ बिरसा, आसमान सुनडी, सुहैल अहमद आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-uproar-in-laxmi-nursing-home-doctor-accused-of-negligence/">रांचीः

लक्ष्मी नर्सिंग होम में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

किरीबुरु : क्रिकेट प्रतियोगिता में किरीबुरु ने गुआ को 9 रन से हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-sail-Criket.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल, मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वाधान में मेघाहातुबुरु खेल मैदान में आयोजित जेजीओएम अंतर खान क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे रोमांचक मुकाबले में सेल की किरीबुरु टीम ने गुआ को 9 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. टौस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये किरीबुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाये. इसमें ईशान कठोते ने 4 छक्का और 7 चौका की मदद से 40 गेंद में 57 रन, सुलभ दिक्षित ने 3 छक्का और 5 चौके की मदद से 28 गेंद में नाबाद 47 रन बनाये. गुआ टीम की ओर से शशीकांत शर्मा ने तीन ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट तथा सुरेन्द्र कुमार ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिये. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-demonstration-with-the-dead-body-of-a-minor-after-much-effort-the-police-removed-the-jam/">पलामू

: नाबालिग के शव के साथ प्रदर्शन, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हटाया जाम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुआ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाई. गुआ की तरफ से शेषनाथ यादव ने 3 छक्के और 6 चौका की मदद ने 37 गेंद में 50 रन, सुरेन्द्र कुमार ने एक छक्का, 6 चौका की मदद से 28 गेंद में 43 रन का योगदान दिया. किरीबुरु की तरफ से ईशान कठोते ने 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिये. ईशान कठोते को मेन औफ द मैच चुना गया. 23 फरवरी को किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु के बीच मुकाबला होगा. इसे भी पढ़ें : 125">https://lagatar.in/government-will-give-rs-2700-crore-subsidy-for-125-units-of-free-electricity/">125

यूनिट बिजली फ्री के लिए 2700 करोड़ सब्सिडी देगी सरकार
इस दौरान महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, डा सपना घोष, उप महाप्रबंधक जीके नायक, सहायक महाप्रबंधक अनिल मरांडी, सरस साहू, संदीप भारद्वाज, डा0 मनोज कुमार, एन के विश्वास, मोहन कुमार, आलोक वर्मा, ए यू नायक, कुलदीप सिंह, अफताब आलम, जगजीत सिंह गिल, बीरबल गुडि़या, प्रवीण केरकेट्टा, गुलशन प्रसाद, मो0 कैफ, राज नारायण शर्मा, आलम अंसारी, शैलेश बारी, अरविन्द लाल, जगदीप महाराणा, अजय नाग आदि सैकड़ों मौजूद हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-camp-was-organized-and-pending-cases-of-rejection-should-be-executed-soon-dc/">बोकारो

: शिविर लगा दाखिल खारिज के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें- डीसी

किरीबुरु : टीएसएफ व शंकर नेत्रालय का नेत्र जांच शिविर 8 मार्च से

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Shankar-Netralay.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटा स्टील फाउण्डेशन, नोवामुण्डी एवं उसकी सहयोगी संस्था शंकर नेत्रालय ने मिलकर निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन करने जा रही है. शंकर नेत्रालय के मोबाइल आई सर्जिकल यूनिट सह टाटा स्टील फाउन्डेशन के द्वारा सरकारी अनुमति से मोतियाबिन्द का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाता है. उक्त शिविर के मद्देनजर नेत्र जाँच आगामी 8 मार्च से 11 मार्च एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन 11 मार्च से 16 मार्चा 2024 तक होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mother-tongue-is-the-root-of-culture-dr-rajendra-bharti/">चाईबासा

: संस्कृति का मूल है मातृभाषा : डॉ राजेन्द्र भारती
इसके लिये मरीज अपना पंजिकरण एवं जांच उक्त तिथि को सुबह 7 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक करा सकते हैं. शिविर का स्थान टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नोवामुण्डी, पश्चिम सिंहभूम, झारखण्ड है. अधिक जानकारी के लिए लोग दूरभाष संख्या 7388649796 पर सम्पर्क कर सकते हैं. मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड लाने की जरूरत नहीं है. सिर्फ मास्क लगाकर आने के साथ मोबाइल जरुर साथ लाए. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-uproar-in-laxmi-nursing-home-doctor-accused-of-negligence/">रांचीः

लक्ष्मी नर्सिंग होम में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

चाईबासा के सीओ गोपी उरांव ने वृद्धा को दिलाया बिजली कनेक्शन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Vriddha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : हफ्तेभर से बिजली के लिए परेशान थे बुजुर्ग दंपति, पूर्व अंचलाधिकारी ने लगवा दिया बिजली कनेक्शन. चाईबासा सदर प्रखंड के पूर्व अंचलाधिकारी गोपी उराँव द्वारा चाईबासा प्रखंड मे समाजसेवा का कार्य अभी भी जारी है. चाईबासा के गुटुसाई निवासी बुजुर्ग दंपति ने सामाजिक कार्यकर्ता नेहा निषाद को जानकारी दी की उनके घर मे बिजली व्यवस्था हटवा ही गई है. जिससे उन्हे कई प्रकार के दिक़्क़तो का सामना करना पड़ रहा है. नेहा निषाद ने इस पर तुरंत सक्रियता दिखाते हुए इसकी जानकारी गोपी उरांव को देते हुये वृद्ध दम्पत्ति को न्याय व मदद हेतु गुहार लगाई. इसे भी पढ़ें : 125">https://lagatar.in/government-will-give-rs-2700-crore-subsidy-for-125-units-of-free-electricity/">125

यूनिट बिजली फ्री के लिए 2700 करोड़ सब्सिडी देगी सरकार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Vriddha-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दूसरे ही दिन विद्युत विभाग के अधिकारी को गोपी उरांव ने उनके घर पर भेज दिया और बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवा दी. जिसके बाद बुजुर्ग दंपति के घर पर फिर से बिजली आ गई. दोनों दंपति ने उनको इस के लिए धन्यवाद दिया. आपको बता दे कि उरांव ने कुछ समय पहले एक विधवा महिला को राशन देकर मदद की थी. फिल्हाल गोपी उरांव महागामा प्रखंड, गोड्डा में एलआरडीसी के पद पर स्थानांतरित हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-camp-was-organized-and-pending-cases-of-rejection-should-be-executed-soon-dc/">बोकारो

: शिविर लगा दाखिल खारिज के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें- डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही