Kiriburu (Shailesh Singh) : बालू की अवैध तस्करी बंद करने, फर्जी बिजली बिल तथा जगन्नाथपुर बाजार में निर्मित बाजार शेड में तीन शेड किसानों को आरक्षित करने की मांग को लेकर झारखंड बचाओ मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने बुधवार को रैली निकाली. पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के नेतृत्व में जगन्नाथपुर बाजार से एसडीओ कार्यालय तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया. मोर्चा के सदस्यों ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर वहां मौजूद पदाधिकारी को उपायुक्त एवं एसडीओ के नाम अलग-अलग मांग पत्र सौंपा. पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिला में कई वर्षों से अवैध बालू का कारोबार हो रहा है. इस अवैध कारोबार की वजह से कई नदियों का बालू भी खत्म हो चुका है. इससे राज्य सरकार का भी अरबों रुपयों का नुकसान हुआ है. इस राज्य के उपभोक्ताओं को मात्र 1500 [caption id="attachment_620236" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/26rc_m_71_26042023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> प्रदर्शन करते मोर्चा के सदस्य[/caption] रुपये का बालू पांच हजार रुपये में खरीदना पड़ रहा है. बिना बालू की नीलामी के विकास योजनाएं भी रुकी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bms-protest-in-front-of-dc-office-handed-over-demand-letter/">जमशेदपुर
: बीएमएस ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना, सौंपा मांग पत्र
: लखाईडीह में उद्यान विभाग की टीम ने किया बीज का वितरण [wpse_comments_template]
alt="" width="600" height="400" /> प्रदर्शन करते मोर्चा के सदस्य[/caption] रुपये का बालू पांच हजार रुपये में खरीदना पड़ रहा है. बिना बालू की नीलामी के विकास योजनाएं भी रुकी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bms-protest-in-front-of-dc-office-handed-over-demand-letter/">जमशेदपुर
: बीएमएस ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना, सौंपा मांग पत्र
बालू घोटाले की जांच करने की मांग
सरकार विगत कई वर्षो से बालू की नीलामी नहीं कर रही है. जब बालू की नीलामी नहीं हुई है तो फिर भवन, पुल-पुलिया, सड़क का निर्माण कैसे किया जा रहा है. सरकार इसकी लूट की छूट क्यों दे दी है यह समझ से परे है. इस संबंध में कई बार सरकार को पत्र दिया जा चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि खनन विभाग, पुलिस प्रशासन को सामने रखकर माफिया, सफेदपोश, राजनीतिज्ञों की गठजोड़ से बालू का व्यापक घोटाला किया जा रहा है. यहां दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली है. इस मामले में प्रदूषण पर्षद, स्थानीय प्रशासन एवं सफेदपोशों की भी जांच की जानी चाहिए. पूर्व विधायक ने बालू घोटाले की जांच किये आने की मांग की है. जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. झारखंड बचाओ मोर्चा ने मांग पत्र उपायुक्त के अलावे इसकी प्रति झारखंड के मुख्य सचिव, खनन एवं लघु खनिज विभाग सचिव, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सचिव, जिला खनन पदाधिकारी, एसडीओ जगन्नाथपुर एवं थाना प्रभारी जगन्नाथपुर को भेजा है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-horticulture-department-team-distributed-seeds-in-lakhaidih/">डुमरिया: लखाईडीह में उद्यान विभाग की टीम ने किया बीज का वितरण [wpse_comments_template]