Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : बोनस व अन्य मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने की बैठक

  • दो से तीन दिनों में मांगे पूरी नहीं होने पर किया जाएगा आंदोलन
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सेल की गुवा खदान प्रबंधन से दुर्गा पूजा में बोनस व अन्य मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने गुवा रेलवे मार्केट स्थित अपने कार्यालय में ठेका मजदूरों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की. उन्होंने कहा कि गुवा प्रबंधन दुर्गा पूजा को लेकर इस वर्ष ठेका मजदूरों को 20 प्रतिशत बोनस एवं अन्य मांगों में समान कार्य का समान वेतन, मरीज को गुवा सेल अस्पताल से रेफर करने पर गाड़ी भाड़ा दिया जाए. प्रत्येक साल ठेका मजदूरों को 20 प्रतिशत बोनस दी जाए, ठेका मजदूरों का रिच्रेटमेंट बेनीफिट का पैसा सेल प्रबंधन द्वारा काट लिया जाता है, इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-four-roads-will-be-repaired-with-rs-10-crore-in-sadar-and-jhinkapani-blocks/">Chaibasa

  : सदर व झींकपानी प्रखंड में 10 करोड़ से चार सड़कों की होगी मरम्मत
अनुबंध खत्म होने पर ठेका कर्मियों को दिया जाए, सीक छुट्टी में बढ़ोतरी की जाए, नाइट अलाउंस में बढ़ोतरी की जाए, डिस्पैच में बढ़ोतरी का पैसा दिया जाए. छुट्टी का भी पैसा दिया जाए, सिक्योरिटी गार्ड जब तक चल रहा था, उनका रिच्रेटमेंट बेनीफिट का पैसा 25-26 साल तक का नहीं मिला है. वर्कऑर्डर में साफ-साफ लिखा है कि जैसे ही काम खत्म होता है उसे रिच्रेटमेंट का पैसा दिया जाए. परंतु सेल प्रबंधन ऐसा नहीं कर रही है जिसकी जांच होनी चाहिए. सेल प्रबंधन द्वारा सिक्योरिटी एजेंसी कोबरा को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था, लेकिन पुनः उसी एजेंसी को नाम बदल कर काम दिया गया है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-kolhan-division-paan-tanti-society-will-sit-on-a-one-day-strike-in-ranchi-regarding-its-constitutional-demands/">Adityapur

: अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर रांची में एकदिवसीय धरने पर बैठेगा कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज
इसकी भी जांच होनी चाहिए. स्थाई सेल कर्मियों को एक लाख तक का बोनस मिलना चाहिए. अगर सेल प्रबंधन इन मांगों पर विचार नहीं करता है तो 2 से 3 दिनों के अंदर ठेका मजदूरों के साथ बडे़ पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी. बैठक में संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, राजेश यादव, संजू गोच्छाईत सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :   पलामू:">https://lagatar.in/youth-association-took-out-a-grand-kalash-procession/">पलामू:

नवयुवक संघ ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही