Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ का वनभोज सह नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, किरीबुरु का वनभोज सह नव वर्ष मिलन समारोह डालमिया फिल्टर प्लांट  में महासचिव राजेन्द्र सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में किरीबुरु एंव मेघाहातुबुरु खदान के यूनियन से जुड़े लोग शामिल हुये. राजेन्द्र सिंधिया ने बताया की आज सभी एक साथ मजदूर साथी इकठ्ठा हुये हैं. इसकी मुख्य वजह संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा करना था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rejuvenation-of-block-office-and-girls-school/">चाईबासा

: प्रखंड कार्यालय व कन्या विद्यालय का किया जा रहा कायाकल्प

प्रबंधन इसके सुधार पर कोई कार्य नहीं कर रहा है

[caption id="attachment_532231" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/WANBHOJ-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> कार्यक्रम में मस्ती करते यूनियन के सदस्य.[/caption] उन्होंने कहा कि सेल की खदानों में कार्य करने वाले स्थायी सेलकर्मियों व ठेका श्रमिकों की स्थिति निरंतर खराब होते जा रही है. सेल प्रबंधन उत्पादन लक्ष्य बढ़ा रहा है और स्थायी मैन पावर और सुविधाओं में निरंतर कटौती करते जा रही है. यह गंभीर चिंता का विषय है. ठेका श्रमिकों का शोषण तो बडे़ पैमाने पर जारी है. इन सब समस्याओं का समाधान के लिए हम आगे संगठित होकर प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई लडे़ंगे. उन्होंने कहा कि किरीबुरु एवं हिल्टॉप टाउनशिप की स्थिति दयनीय है. सेल अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा आदि  व्यवस्था चरमरा गई है. प्रबंधन इसके सुधार की दिशा में कार्य नहीं कर रहा है. इस दौरान सुनील पासवान, पंकज महतो, कामरान, मुन्ना राउत, जीगिल सिंह, संजय तिरिया, आर के पाठक आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-daughter-in-law-thrown-out-of-house-for-not-giving-dowry/">जमशेदपुर

: दहेज नहीं देने पर बहू को घर से निकाला
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही