Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय का होगा जीर्णोद्धार, कार्य का हुआ शुभारम्भ

Kiriburu (Shailesh Singh): झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरू कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्यक्रम के अवसर पर रविवार को सेल के अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं यूनियन के पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय, मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, महाप्रबंधक राजीव बर्मन, उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अवधेश कुमार, महासचिव अफताब आलम, किरीबुरु के महासचिव राजेन्द्र सिंधिया, इंतखाब आलम, आलम अंसारी, जिगिल सिंह, राज नारायण शर्मा, कामता प्रसाद, राजेश बनर्जी, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे. सभी ने संयुत रूप से पौधरोपण कर सभी से पौधा लगाने की अपील की. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dc-inspected-school-hostel-and-centralized-kitchen-at-midnight/">चाईबासा

: डीसी ने आधी रात को स्कूल, छात्रावास व सेंट्रलाइज किचन का किया निरीक्षण
[caption id="attachment_533956" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kiriburu-plantation-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> पौधरोपण करते अधिकारी व यूनियन के पदाधिकारी[/caption]

पर्यावरण को हरा भरा बनाये रखने की अपील

इस अवसर पर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मजदूर संघर्ष संघ मजदूरों के हक व अधिकार की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी. नये वर्ष में सेल व सेल के विभिन्न खदानों में काम करने वाले श्रमिक उन्नति व खुशहाली की ओर अग्रसर हो इसके लिए प्रयास जारी है. खनन गतिविधियां व तमाम प्रकार के विकास कार्यों से प्रकृति व पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है. ऐसी स्थिति में मजदूर साथियों एवं नागरिकों से अपील है की वह हमेशा खाली स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनायें. कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच खिचड़ी भोग का भी वितरण किया गया. इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही