Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : झामुमो केन्द्रीय कमेटी ने चाईबासा-चक्रधरपुर नगर कमेटी का किया गठन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : झामुमो की केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्राप्त अनुसंशा के आलोक में चक्रधरपुर एवं चाईबासा नगर समिति के अलावे पश्चिम सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है. चक्रधरपुर नगर समिति के अध्यक्ष मुन्ना खान, उपाध्यक्ष देव प्रकाश दास, पवन माझी. सचिव उदय कुमार जयसवाल, संगठन सचिव दीपक कुमार पान, बुधू गागराई, कोषाध्यक्ष राजु मल, संयुक्त सचिव फिरोज अहमद, रवि कुमार राउत, जबकि कार्यसमिति सदस्य में अभिराज दत्ता, चंदन विश्वकर्मा, दीपक महतो, सुमित महतो, तरूण मुखी, मो. इकबाल, प्रदीप तांती, दीपक पासवान, दुर्गा पासवान, विकास सिंह, चितरंजन हेम्ब्रम, राजेश शर्मा, हामिद खान, धमेन्द्र राव, सूरज सिंह, मो. इस्लाम, कार्लटन साहिन को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-formation-of-childrens-parliament-in-model-school-mithila-murmu-became-prime-minister/">घाटशिला

: मॉडल स्कूल में बाल संसद का गठन, मिथिला मुर्मू बनी प्रधानमंत्री

राहुल तिवारी चाईबासा नगर समिति के अध्यक्ष

वहीं, चाईबासा नगर समिति के अध्यक्ष राहुल तिवारी, उपाध्यक्ष मो. तस्सलीम उर्फ ललन, संचु तिर्की, सचिव मो. एनामुल हक, संगठन सचिव रोशन कर्ण, मो. तेहसीन अमीन, कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, संयुक्त सचिव अरुण ठाकुर, शिवचरण मछुवा, कार्यकारी सदस्यों में गोपाल कुजूर, छोटू तिर्की, कन्दरु टोप्पो, हेमन्त कुमार, शेख सहाबुद्दीन, दामु पिंगुवा, मिर्जा कुजूर, सरफराज आलम समेत 42 को शामिल किया गया है. युवा मोर्चा, पश्चिम सिंहभूम का अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, उपाध्यक्ष अभय बिरूली, मंजित हांसदा, सचिव पिरू हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष संजय प्रधान को बनाया गया. महिला मोर्चा, पश्चिम सिंहभुम की अध्यक्ष सोमवारी बहंदा, उपाध्यक्ष पिंकी जोंको, पार्वती किडो, सचिव सुमित्रा सिंकू, कोषाध्यक्ष सुशीला बारी, छात्र मोर्चा, पश्चिम सिंहभुम का अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, उपाध्यक्ष गितेश कुमार पान, रविन्द्र गिलुवा, सचिव राजेश मुण्डा, कोषाध्यक्ष अमित पाट पिंगुवा, किसान मोर्चा, पश्चिम सिंहभूम का अध्यक्ष प्रेम मुंडरी, उपाध्यक्ष जय सिंह पूर्ति, कपिलेश्वर दोंगो, सचिव अजित माझी, कोषाध्यक्ष माधव चन्द्र बिरूवा को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-70-supporters-of-different-parties-join-jmm-welcomed-by-mla/">बहरागोड़ा

: विभिन्न दलों के 70 समर्थक झामुमो में हुए शामिल, विधायक ने किया स्वागत

जिला समिति का पुनर्गठन करने का निर्देश

बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष कैशर परवेज, उपाध्यक्ष छोटेलाल बानरा, मसीहा दास भुईयाँ, सचिव दिनेश जेना, कोषाध्यक्ष पांडू सुरीन (सभी अधिवक्ता), क्रीड़ा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन बानरा, उपाध्यक्ष नरपति बिरूवा, हरिश पुरती, सचिव जितेन्द्र बारी, कोषाध्यक्ष मानकी कुदादा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष निसार हुसैन (डोगर), उपाध्यक्ष आलोक मुण्डू, अकबर खान, सचिव मो० मोजाहिद, कोषाध्यक्ष शेख शहाबुद्दीन, व्यवसायिक मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष दीनानाथ प्रधान, मेघनाथ गोप, सचिव मो० राज, कोषाध्यक्ष शारिक रजा, कला-सांस्कृति मोर्चा के अध्यक्ष मदन बोदरा, उपाध्यक्ष बाबुराम देवगम, जुरिया हेम्ब्रम, सचिव सुमित बालमुचू, कोषाध्यक्ष पूनम कालुन्डिया और दलित-शोषित पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष जगमोहन महाराणा, उपाध्यक्ष किशोर दास, धनेश्वर गोप, सचिव संजीव गोप, कोषाध्यक्ष कृष्णा मुखी को बनाया गया है. विनोद कुमार पाण्डेय ने पश्चिम सिंहभूम जिला अन्तर्गत नवगठित जिला समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पश्चिम सिंहभूम जिला समिति, पश्चिम सिंहभूम जिला अन्तर्गत आने वाले केन्द्रीय समिति के सदस्यों तथा वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से जिला समिति का पुनर्गठन कर नगर, प्रखण्ड एवं वार्ड, पंचायत समिति का गठन कर लें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही