Kiriburu (Shilesh Singh) : झामुमो के नोवामुंडी प्रखंड सचिव मनोज लागुरी ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में महा गठबंधन से मझगांव विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी निरल पूर्ति के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विधायक निरल पूर्ति ने इसकी लिखित व मौखिक शिकायत उस समय पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष से की थी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dependents-of-two-deceased-are-sitting-on-dharna-in-front-of-forest-department-office-for-compensation/">चाकुलिया
: मुआवजा के लिए वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हैं दो मृतक के आश्रित
: बिष्टुपुर के वेराईटी स्टोर में चोरी का प्रयास [wpse_comments_template]
: मुआवजा के लिए वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हैं दो मृतक के आश्रित
कांग्रेस ने अब-तक नहीं की इनके खिलाफ कार्रवाई
विधायक निरल पूर्ति ने चुनाव में स्वयं के विरुद्ध चुनाव के दौरान कार्य करने का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चन्द्रशेखर दास, भगीरथी बारीक, सुखलाल हेम्ब्रम, वासुदेव सिंकु, शुभनाथ महतो, जेना सिंकु (सभी कुमारडुंगी), अरगडे मोदी, शेख सेराजुल, मासूम राजा, तरुण चातर, आदित्य विक्रम तिरिया (सभी मझगांव) पर लगाया था. कांग्रेस ने अबतक इन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. निरल पूर्ति ने इन लोगों को अपने विरुद्ध कार्य करते पकड़ा था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempted-theft-in-bishtupurs-variety-store/">जमशेदपुर: बिष्टुपुर के वेराईटी स्टोर में चोरी का प्रयास [wpse_comments_template]
Leave a Comment