Search

 
 
 

Kiriburu : झामुमो के जुनु सुरीन व दक्कल हेम्ब्रम भाजपा में शामिल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बिरहोरों की बस्ती कही जाने वाली टाटीबा गांव जो झामुमो का गढ़ माना जा रहा था, वहां के झामुमो के दो बडे़ कार्यकर्ता जुनु सुरीन और दक्कल हेम्ब्रम 28 अगस्त को बड़ाजामदा में आयोजित भाजपा की घंटा बजाओ, सरकार जगाओ कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुये. दोनों को पूर्व सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भाजपा का अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया. गीता कोड़ा ने कहा कि जुनु सुरीन एवं दक्कल हेम्ब्रम टाटीबा गांव में झामुमो के स्तम्भ थे. लेकिन हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा. इनके नेतृत्व में टाटीबा गांव क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी. आने वाले दिनों में झामुमो व कांग्रेस से कार्यकर्ताओं की भगदड़ मचेगी. सभी जानते हैं कि अब अगली सरकार भाजपा की बनेगी. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-hemant-government-failed-in-opening-closed-mines-and-providing-employment-to-the-unemployed-this-governments-demise-is-certain-geeta-koda/">Kiriburu

: बंद खदान खोलवाने व बेरोजगारों को रोजगार देने में हेमंत सरकार फेल, इस सरकार का जाना तय – गीता कोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही