Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : महिला दिवस पर जेएसएलपीएस ने खेल-कूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

Kiriburu (Shailesh Singh) : अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेएसएलपीएस, किरीबुरू कलस्टर की महिला समूहों द्वारा फुटबॉल मैदान किरीबुरू में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में दर्जनों महिला समूहों की महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान 100 मीटर दौड़, चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर, ईन-आउट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में इस कदर उत्साह था की महिलाएं साड़ी पहन कर हीं दौड़ में भाग लेती नजर आई. [caption id="attachment_572239" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Kiriburu-Pratiyogita-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में शामिल महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-innovation-and-creativity-on-display-at-tech-x-2023-exhibition/">जमशेदपुर

: टेक-एक्स 2023 प्रदर्शनी में नवाचार और रचनात्मकता को किया गया प्रदर्शित

पांच मार्च को आयोजित होगा प्रतियोगिता का फाइनल

इस संबंध में जेएसएलपीएस की कनक मिश्रा ने बताया की 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होली पर्व भी है. ऐसी स्थिति में हमारा संगठन महिला दिवस का फाइनल आयोजन 5 मार्च को आदिवासी कल्याण केन्द्र प्रांगण में आयोजित करेगी. इस दिन विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा एवं सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी. इस दौरान जेएसएलपीएस की किरीबुरू कलस्टर अध्यक्ष यशोदा गुप्ता, प्रतिमा सिंह, कुलदीप कौर, कुमुद हेम्ब्रम आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही