Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मां मंगला उषा पर्व पर निकली कलश यात्रा, भक्तों ने मां से की सुख, समृद्धि की कामना

Kiriburu (Shailesh Singh) : मां मंगला उषा पर्व पर शहर में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा. भक्तों ने मां से सुख, समृद्धि व स्वस्थ रहने की कामना की. चैत माह के आखिरी मंगलवार को आयोजित होने वाली इस पर्व के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग टोलियों में महिलाएं एंव पुरुष बैंड-बाजों के साथ सर पर कलश व हाथों में पूजा की सामग्रियों को लेकर झूमते, नाचते लोकेश्वर मंदिर तालाब पहुंचे. तालाब किनारे मां मंगला की प्रारूप को स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना के बाद सभी वापस लौटें. दोपहर बाद से करुवा हाटिंग स्थित मां मंगला की मंदिर में बलि देने के अलावे बडे़ पैमाने पर विधिवत पूजा की जायेगी. पूजा में सैकड़ों लोग शामिल होंगे. इस दौरान लखन करुवा, कुटी करुवा, सुभाष करुवा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-pm-residence-not-found-living-in-a-dilapidated-hut/">बहरागोड़ा

: नहीं मिला पीएम आवास, जर्जर झोपड़ी में हो रहा है गुजारा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही