Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : श्री श्री बाबा लोकेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग प्रतिस्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

Kiriburu (Shailesh Singh) : ऐतिहासिक श्री श्री बाबा लोकेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग प्रतिस्थापन एवं प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई. इसमें कुल 300 लोगों ने भाग लिया जिसमें कन्याएं, महिलाएं व पुरुष शामिल थे. सभी लोग मंदिर के पास स्थित तालाब से कलश में जल भरकर शहर का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे. उसके बाद जलाधिवास व पूजा पाठ प्रारम्भ हुआ. यह कलश यात्रा काशी से आये विद्वान पंडितों के मंत्रोचारण के साथ-साथ किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय एवं उनकी पत्नी सह अधिशासी महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय के नेतृत्व में निकाली गई. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vanbhoj-of-rajak-samaj-in-jai-prakash-garden-on-february-26/">आदित्यपुर

: रजक समाज का वनभोज जय प्रकाश उद्यान में 26 फरवरी को

काफी में श्रद्धालु पहुंच रहे मंदिर

[caption id="attachment_547913" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/07rc_m_80_07022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कलश यात्रा में शामिल किरीबुरु के सीजीएम[/caption] मंदिर के प्रतिस्थापन व प्राण प्रतिष्ठान  को लेकर 6 फरवरी से ही शहर भक्तिमय बना हुआ है. इसमें आम से लेकर खास लोग शामिल हो रहे हैं. मंगलवार देर रात तक मंदिर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इधर, कलश यात्रा समेत पूजा अनुष्ठान में सी के विश्वाल, अनिल कुमार, रमेश सिन्हा, बदन गिरी, अरविन्द चौहान, छोटू सिंह, विनय सिंह, दिलीप झा, सूरज सिंह, जगमोहन समद, वीरेन्द्र मिश्रा, सुरेश पात्रो, पी के पंडा, संतोष प्रसाद, शंभू राय, जलेश्वर गिरी, के के सिन्हा, धीरेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह, सुबोध मिश्रा, शिव शंकर प्रसाद आदि सैकड़ों लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही