Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : दोस्ताना मैच में करमपदा ने बराईबुरु को 22 रनों से किया पराजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन की ओर से सारंडा के दो सीएसआर गांव करमपदा एवं बराईबुरु के बीच मंगलवार को क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. इस प्रदर्शनी मैच में करमपदा ने बराईबुरु को 22 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुये करमपदा की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 81 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बराईबुरु की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 59 रन ही बना सकी. करमपदा के खिलाड़ी दीपू ने 24 रन बनाये एवं 4 विकेट भी लिये. इन्हें मेन औफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. बराईबुरु के राजा ने 15 रन बनाये. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-cpi-maoist-instructs-kolhan-residents-to-follow-10-points-seriously/">किरीबुरु

: भाकपा माओवादी ने कोल्हानवासियों से 10 प्वाइंट का पालन गंभीरता से करने का दिया निर्देश

विजेता टीम को अतिथियों ने किया पुरस्कृत

[caption id="attachment_611778" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/18rc_m_19_18042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विजेता टीम को ट्रॉफी देते नवीन कुमार सोनकुशरे[/caption] प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि सेल, जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, विशिष्ठ अतिथि महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक एसके सिंह, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, सहायक महाप्रबंधक एसके साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया. इस दौरान डॉ मनोज कुमार, सुषमा कुमारी, नीलम वर्मा, बीरबल गुड़िया, जे एस गिल, कुलदीप सिंह, अरविन्द लाल, विजय गुप्ता, मनोज शर्मा मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही