Search

किरीबुरु : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा करमपदा का नवनिर्मित जलमीनार

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के करमपदा गांव में हर घर, जल, नल योजना का कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा. इस गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 10 स्थानों पर अलग-अलग डीप बोरिंग एवं जलमीनार बनाकर तमाम लोगों के घरों में पानी पहुंचाने का कार्य प्रारम्भ हुआ था. इससे ग्रामीणों में भारी हर्ष था. लेकिन गांव का सबसे बड़ा आठ हजार लीटर पानी क्षमता वाला जलमीनार का आरसीसी टंकी में पानी चढ़ाकर ट्रायल लिया गया तो इस टंकी से पानी लीकेज की समस्या आ गई. इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/drugs-worth-rs-602-crore-seized-from-gujarat-beach-14-pakistanis-arrested/">गुजरात

के समुद्र तट से 602 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गयी, 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार
करमपदा के मुंडा राजेश और चन्द्रराम मुंडा ने बताया की सरकार तो पैसा खर्च कर रही है लेकिन ठेकेदार व अधिकारी मिलकर इस पैसा का बंदरबांट कर भारी भ्रष्टाचार से कार्य कर रहे हैं जिससे तमाम योजनाएं सारंडा में फेल हो रही है और इसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है. फेल होती ऐसी योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच व दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती तथा पूरा पैसा की निकासी हो जाती है. सरकार इस मामले को गंभीरता से ले अन्यथा हम ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-permanent-lok-adalat-provided-rs-65-lakh-to-villagers/">लातेहार

: स्थायी लोक अदालत ने ग्रामीणों को दिलाये 65 लाख रूपये

जोबा बेदाग, मधु पर भ्रष्टाचार के आरोप, जनता को तय करना है : मंगल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Bobonga.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के नेतृत्व में झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आज बोकना गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सिंहभूम से लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री सह विधायक जोबा माझी को वोट देने की अपील की. उन्होंने ग्रामीणों ने कहा कि आप को जोबा माझी व सांसद गीता कोड़ा के बीच तुलना करना है. एक तरफ जोबा माझी के पति स्व. देवेन्द्र माझी ने झारखंड की जल, जंगल, जमीन की रक्षा हेतु शहादत दे दिया. उनकी शहादत के बाद यह कमान जोबा माझी अपने हाथों में संभाल रखी है. वह लोगों के बीच लोकप्रिय व मिलनसार है. उनके खिलाफ आज तक भ्रष्टाचार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/drugs-worth-rs-602-crore-seized-from-gujarat-beach-14-pakistanis-arrested/">गुजरात

के समुद्र तट से 602 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गयी, 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार
दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़ के खिलाफ 4500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है. उन्हीं की पत्नी सांसद गीता कोड़ा हैं, जिनका अच्छा व्यवहार अपने कार्यकर्ताओं के साथ भी नहीं रहता है. कई कार्यकर्ता उनके उग्र व्यवहार से नाराज चल रहे हैं. इस दौरान झामुमो नेता इजहार राही, लक्ष्मी नारायाण लागुरी, फिरोज अहमद, अल्बर्ट मुंडा, जोनेया पूर्ति, सोमा चाम्पिया, दुम्बी चाम्पिया, बामिया पूर्ति, मुखिया गंगाराम चातोम्बा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-container-hits-bus-full-of-soldiers-going-on-election-duty-three-killed/">बिहारः

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों से भरी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//