Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: बिजली काटे जाने के खिलाफ कल से टाउनशिप, अस्पताल और विभागों में सफाई कार्य ठप करेंगे करुवा बस्तीवासी

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सेल किरीबुरु प्रबंधन द्वारा बुधवार को सेल आवास में अवैध तरीके से रह रहे 77 घरों की बिजली काट दिये जाने से नाराज किरीबुरु टाउनशिप के करुवा बस्ती निवासी सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लडा़ई छेड़ दी है. बस्तीवासियों ने कहा कि सेल प्रबंधन जब तक उनके आवासों में बिजली सुविधा बहाल नहीं करती है तब तक किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र की टाउनशिप, अस्पताल, विभागों में सफाईकर्मी कार्य अनिश्चितकाल के लिये बंद कर देंगे.

सेल प्रबंधन ही हमारा गायरेंटर क्यों नहीं बनता

करुवा बस्ती निवासी शिबू करुवा ने बताया कि करुवा बस्ती स्थित सेल आवास में रहने वाले सैकड़ों लोग अपने बाप-दादा जो पहले सेलकर्मी थे उनकी सेवानिवृत्त होने के बाद से यहां रहते आ रहे हैं. हम सभी वर्तमान में सेल के अस्पताल, टाउनशिप, खदान आदि तमाम क्षेत्रों में बतौर ठेका श्रमिक अथवा सफाई कर्मी के रूप में सेल प्रबंधन का काम कर शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य कर रहे हैं. इस कार्य के एवज में प्रबंधन हमें सेल की गुवा खदान की तरह आवास, चिकित्सा आदि कोई सुविधा प्रदान नहीं करती है. हमने प्रबंधन को पहले से कहा है कि सेल के जिस आवास में हम रहते हैं उस आवास को हम सभी के नाम से आवंटित करें तथा हमसे सेलकर्मियों की तरह ही न्यूनतम भाड़ा लें. लेकिन प्रबंधन ऐसा नहीं कर ढा़ई लाख रुपया अग्रिम जमा कराने के साथ-साथ काफी अधिक अधिक भाड़ा मांग रहा है जिसे हम देने में सक्षम नहीं हैं. प्रबंधन हमें कह रहा है कि किसी सेलकर्मी को गायरेंटर बनाकर उसके नाम पर आवास आवंटित करायें. हम प्रबंधन से यह पूछना चाहते हैं कि जिस सेल प्रबंधन का हम कार्य वर्ष 1992 से करते आ रहे हैं वह प्रबंधन आज तक हमें स्थायी नियुक्ति व किसी प्रकार की सुविधा नहीं दे रहा, वह प्रबंधन स्वंय हमारा गायरेंटर क्यों नहीं बन रहा है. हमें सफाई कर्मी के रूप में लोग घृणा से देखते हुए अपने घर में घुसने नहीं देते हैं वह सेलकर्मी हमारा गायरेंटर कैसे बनेंगे. शिबु करुवा ने कहा कि जब तक सेल प्रबंधन हमें बिजली नहीं देगा, तबतक हम कल से शहर, अस्पताल, खादान क्षेत्र में साफ-सफाई समेत तमाम कार्यों को ठप कर देंगे.

आवास खाली कर देंगे तो कहां रहकर सेल क्षेत्र की सफाई करेंगे

दूसरी तरफ गोपेश्वरी करुवा ने बताया कि बिजली काटे जाने के बाद हमारे बच्चों की शिक्षा समेत तमाम कार्य प्रभावित हो गया है और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. करुवा बस्ती स्थित सेल आवास में रहने वाले तमाम लोग सेल का ही काम करते हैं. अगर सफाई कर्मी सेल आवास खाली कर देते हैं तो वह कहां रहकर सेल की सफाई का कार्य करेंगी. सफाईकर्मी जब काम पर नहीं जायेंगे तो सेल की सारी व्यवस्था तार-तार हो जायेगी और कोई सेलकर्मी या अधिकारी सफाई कार्य नहीं कर पायेगा.

आर-पार की लड़ाई लड़ते हुए अंजाम तक पहुंचाएंगे

भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जीप सदस्य शंभु हाजरा ने लगातार न्यूज को बताया कि अगर कल सुबह तक सेल प्रबंधन तमाम लोगों के आवासों में बिजली सुविधा बहाल नहीं करती है तो कल से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खादान क्षेत्र के तमाम विभागों में सफाईकर्मी कार्य अनिश्चित काल के लिये बंद कर देंगे तथा इस लडा़ई को आर-पार लड़ते हुए मुकाम तक पहुंचाया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही