Search

 
 
 

किरीबुरु : करोड़ों रुपए से बना काशियापेचा का जल मीनार साबित हो रहा सफेद हाथी

 
  • ग्रामीण पेयजल समस्या से परेशान, बीडीओ को सौंपा मांगपत्र
Kiriburu (Shailesh Singh) : तमाम प्रकार की विकास योजनाओं से वंचित सारंडा स्थित गंगदा पंचायत के सुदूरवर्ती गांव काशिया-पेचा के ग्रामीणों ने मंगता सुरीन एवं सुरगुईया-सोदा गांव के ग्रामीणों ने सोहराई बहन्दा की अध्यक्षता में अलग-अलग बैठक कर गांव की समस्याओं पर चर्चा की. ग्रामीणों ने गांव की समस्या को लेकर एक मांग पत्र मनोहरपुर के बीडीओ को सौंपा. मंगता सुरीन ने बताया की गंगदा पंचायत के दोदारी जलापूर्ति योजना से काशिया-पेचा गांव में घर-घर पानी पहुंचाना था. इसके लिये लगभग 6 वर्ष पहले दोदारी के अलावे काशिया-पेचा गांव में भी एक जलमीनार का निर्माण करोड़ों रूपये की लागत से कराया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-communication-service-stopped-for-12-hours-people-cut-off-from-the-outside-world/">किरीबुरु

: 12 घंटे से संचार सेवा ठप, लोग बाहरी दुनिया से कटे
दुर्भाग्य की बात यह है कि इस जल मीनार में आज तक पानी नहीं पहुंच सका और किसी घर में पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया. इस कार्य के संवेदक विभागीय मंत्री व अधिकारी के सांठ-गांठ से योजना का पैसा लूटकर फरार हो गया है. उन्होंने कहा कि काशिया-पेचा गांव का 12 चापाकल वर्षों से खराब है जिसे ठीक किया जाये. गांव के सभी टोला में एक-एक डीप बोरिंग कर पेयजल की सुविधा, स्कूल में सोलर चालित पेयजल की व्यवस्था, रसोईघर, शौचालय एवं बाउन्ड्री निर्माण, काशिया गांव से पेचा टोला होते बाईहातु चौक तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क का निर्माण. दो माह से सरकारी राशन हम ग्रामीणों को जो नहीं मिला है उसे जल्द दिलाया जाये. इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/candidates-come-to-surround-jssc-office-demand-resignation-from-chairman/">JSSC

कार्यालय का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थी, अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग
सरकार व सेल की गुआ प्रबंधन से ठंड में दिया जाने वाला कम्बल आज तक हमारे गांव के किसी भी वृद्ध अथवा ग्रामीण को नहीं मिला है जिसे दिलाया जाये. इसके अलावे सुरगुईया-सोदा के ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव के बगल से बहने वाली कोयना नदी पर पुल का निर्माण, गांव में नया स्कूल भवन तथा गांव से मुख्य सड़क को जोड़ने हेतु 3 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क का निर्माण कराया जाये. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही