Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : स्कूलों के समय में किया गया बदलाव, अभिभावकों को मैसेज कर दी गई जानकारी

Advertisement
Advertisement
Kiriburu :  प्रतिदिन गर्मी में हो रही वृद्धि के कारण सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है. इसी क्रम में केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के मोबाईल पर व्हाट्सऐप व टेक्स्ट मैसेज भेज कर इस बात की जानकारी दी गई है. प्रबंधन ने सूचना दिया है कि गर्म मौसम के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब स्कूल का नया समय सुबह 5.50 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक रहेगा. छात्र-छात्राओं को नए समय के अनुसार स्कूल आना अनिवार्य होगा. हालांकि, 15 अप्रैल को गुड फ्राईडे की वजह से स्कूल बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jamshedpur-youth-who-came-to-see-kera-fair-died-due-to-drowning-in-the-river/">चक्रधरपुर

: केरा मेला देखने आए जमशेदपुर के युवक की नदी में डूबने से मौत

झारखंड सरकार ने स्कूल के समय को लेकर जारी किया था आदेश

विदित हो कि झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) के अधिसूचना संख्या - 14 /म 0 2-06/ 2022/ 724  के माध्यम से सरकार के सचिव राजेश कुमार शर्मा द्वारा 13 अप्रैल को एक आदेश जारी किया गया था. सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में विभिन्न स्त्रोतों से राज्य में पड़ रही गर्मी के आधार पर विद्यालय के समयावधि को संशोधित करने का अनुरोध किया गया है. इस आलोक में राज्य सरकार द्वारा सम्यक विचारोपरातं निर्णय लिया गया है कि विद्यालय संचालन की अवधि प्रातः 06.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगी. झारखंड सरकार के इस आदेश के बाद सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-vehicle-accident-in-chutupalu-valley-simaria-mla-narrowly-left/">रामगढ़

: चुटूपालू घाटी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे सिमरिया विधायक
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही