Search

 
 
 

किरीबुरू : खेरवाड़ एभेन आखड़ा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा के धरमरगुटू में रविवार को खेरवाड़ एभेन आखड़ा द्वारा समाजिक कुरीतियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुये तीसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसमें बाईहातू, सलाई, छोटा जामकुंडिया, जोजोगुटू, दुबिल आदि गांव के ग्रामीण शामिल हुए. इस अभियान के तहत समाज में व्याप्त अंध विश्वास, डायन प्रथा, बाल मजदूरी व बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, अशिक्षा, नशापान, मौलिक अधिकार आदि से संबंधित तमाम प्रकार के सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rahul-xi-became-the-winner-in-the-youth-associations-cricket-tournament/">चाईबासा

: नवयुवक संघ के क्रिकेट टूर्नामेंट में राहुल इलेवन बना विजेता

कुरीतियों का समर्थन करने पर होगी कार्रवाई

ग्रामीणों को बताया गया कि अगर इसका कोई समर्थन ग्रामीण करते हैं या कार्य करते हैं तो उसके खिलाफ सामाजिक व कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस कार्यक्रम का संचालन उपमुखिया रमेश हांसदा, गोपाल टुडू, मोहन हांसदा, नवीन हंसदा, मंगल मुर्मू, रोयबारी टुडू, सोहागी मुर्मू आदि द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही