घोटाला : दूसरे दिन भी योगेंद्र तिवारी के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
मिसिर बेसरा, रमेश, अजय, अनमोल, मोछू जंगल में घूम रहे
alt="" width="600" height="400" /> उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पुलिस को जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. उक्त सूचना के आलोक में इनके विरुद्ध कारगर कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की 60, 197, 157, 174, 134, 193, 07, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर 8 अगस्त से एक विशेष संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत सरजामबुरू, रेंगड़ाहातु, लुईया एवं हुसीपी के मध्य में अवस्थित जंगल क्षेत्र में संचालित किया गया था. अभियान के दौरान 9 अगस्त को टोन्टो थानान्तर्गत रेरडाकोचा जंगल के समीप पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा की कोर टीम के साथ 5 वर्षों के बाद सुरक्षा बलों के बीच लगभग आधा घंटा सीधा मुठभेड़ हुआ और सरजामबुरू से विस्थापित होने के बाद उनका नया मुख्यालय ध्वस्त किया गया. मुठभेड़ के क्रम में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए. अग्रतर सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं दैनिक उपयोग के सामान की बरामदगी की गई थी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-an-atmosphere-of-celebration-in-guava-for-the-successful-landing-of-chandrayaan-3/">नोवामुंडी
: चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग को लेकर गुवा में जश्न का माहौल
10 अगस्त को पुलिस ने ध्वस्त किए कई बंकर
10 अगस्त को सर्च अभियान में नक्सलियों के उस क्षेत्र में बनाये हुए कई बंकर सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिये थे. सर्च में अलग-अलग स्थानों पर कुल 11 बंकर, जिसमें उनकी भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री पाई गई, जिसको ध्वस्त किया गया. इसमें सबसे बड़ा बंकर 50 फीट गुणा 25 फीट का था. इस अभियान के दौरान कुल 17 आईईडी बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : 5">https://lagatar.in/24-august-read-the-big-news-of-jharkhand-and-the-country-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">5जिले, 34 जगह ईडी के छापे, टाटा मोटर्स के जीएम समेत 8 अफसर निलंबित, चंद्रयान – 3 ने रचा स्वर्णिम इतिहास, आईएएस ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
11 अगस्त को आधा घंटा हुई मुठभेड़
अभियान के क्रम में 11 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी और तिलायबेड़ा के बीच पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच लगभग आधा घंटा तक पुनः मुठभेड़ हुआ. मुठभेड के क्रम सीटी/जीडी मुन्नालाल यादव एवं सीटी/जीडी सुशांत कुमार खुंटिया, 60 बटालियन, सीआरपीएफ जख्मी हुए थे. इलाज के क्रम में सीटी/जीडी सुशांत कुमार खुंटिया शहीद हो गये थे. इसे भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/liquor-syndicate-of-the-state-is-connected-with-santhal-has-full-control-over-wholesale-business/">संथालसे जुड़ा है राज्य का शराब सिंडिकेट, थोक कारोबार पर है पूरा कब्जा
14 अगस्त से पहाड़ व जंगल में चला संयुक्त अभियान
14 अगस्त से एक विशेष संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका और सरजोमबुरू के बीच पहाड़ एवं जंगल में संचालित किया गया था. अभियान के क्रम में 14 अगस्त की रात्रि लगभग 7 बजे तुम्बाहाका और सरजोमबुरू के बीच पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें झारखंड जगुआर के पुअनि अमित कुमार तिवारी एवं आरक्षी गौतम कुमार शहीद हो गये थे. इसे भी पढ़ें : पहाड़ी">https://lagatar.in/pahari-temple-will-be-beautified-remove-encroachment-from-the-entire-complex-dc/">पहाड़ीमंदिर का होगा सुंदरीकरण, पूरे परिसर से हटाएं अतिक्रमण : डीसी
Leave a Comment