Search

 
 
 

Kiriburu : सेवानिवृत्त 6 सेलकर्मियों को किरीबुरु प्रबंधन ने दी विदाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खदान के छह सेलकर्मी सेवानिवृत्त हो गये हैं. सभी सेवानिवृत्त सेलकर्मियों को किरीबुरु के महाप्रबंधक सुदीप दास के नेतृत्व में हिल्टॉप स्थित एचआरडीसी सेंटर में समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. सेवानिवृत्त कर्मचारियों में प्रकाश खत्री, बेनुधर आपट, मारकंडा मुंडा, पद्मलोचन देहुरी, पूर्ण चन्द्र करुआ एवं मधुसूदन दास शामिल थे. महाप्रबंधक सुदीप दास ने सेवानिवृत्त सेलकर्मियों के स्वस्थ, सुखमय जीवन और लंबी आयु की कामना करते हुये सेल का प्रोटोकोल के तहत प्रशस्ति पत्र, डिनर सेट आदि उपहार प्रदान किया. इस दौरान सहायक महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, प्रवीण कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित टोप्पो, विजय गुप्ता आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-wall-of-dilapidated-quarter-collapses-young-man-injured-after-being-buried-under-debris/">Jamshedpur

: जर्जर क्वार्टर की दीवार गिरी, मलबे के नीचे दबकर युवक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही