Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : डेंगू से किरीबुरु के युवक संदीप की मौत, शोक की लहर

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी अजय सिंह का होनहार पुत्र संदीप कुमार सिंह उर्फ लाल्टू (29 वर्ष) की मृत्यु डेंगू की वजह से हो गई. इस खबर से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर में शोक की लहर फैल गई है. घटना के बाबत लाल्टू के पिता अजय सिंह ने बताया कि लाल्टू जमशेदपुर में था और डेंगू से ग्रसित हो गया था. जमशेदपुर से उसे लेकर किरीबुरु आये एवं सेल अस्पताल किरीबुरु में इलाज हेतु भर्ती किया. यहां रक्त जांच हुआ एवं प्लेट्लेट्स लगभग डेढ़ लाख बताया गया. 24 सितम्बर को अनार का जूस दिये, जिसके बाद उल्टी होने लगी. स्थिति में सुधार नहीं होकर तबीयत और खराब होने लगी. इसे भी पढ़ें : डॉ">https://lagatar.in/dr-rajendra-kumar-hazra-received-pride-of-india-award/">डॉ

राजेंद्र कुमार हाजरा को मिला प्राइड ऑफ भारत अवॉर्ड
इसके बाद उसे चिकित्सक अन्यत्र ले जाने को कहा गया. लाल्टू को 24 सितम्बर की शाम बेहतर इलाज हेतु पहले जोड़ा अस्पताल ले गये, लेकिन वहां चिकित्सा सुविधा नहीं मिली. स्थिति गंभीर देख एक सरकारी अस्पताल में रुके. वहां आक्सीजन आदि लगाकर अविलम्ब भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल जाने लगे, लेकिन कटक पहुंचने पर लाल्टू का शरीर ठंडा पड़ते देख एक निजी अस्पताल में ले गये. वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. लाल्टू का शव को लेकर परिजन किरीबुरु स्थित आवास पहुंच गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही