Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : केकेसी का दूसरा टी-10 डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 25 अप्रैल से

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में फुटबॉल मैदान में 25 अप्रैल से दूसरा टी-10 डे-नाईट ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. यह प्रतियोगिता पुरुष व महिलाओं के लिये अलग-अलग होगा. इसमें विजेता पुरुष टीम को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी, उप विजेता को 30 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि विजेता महिला टीम को 10 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 5 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी के अलावे बेहतर खिलाड़ियों के लिये अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित है. इस टूर्नामेंट के आयोजन कमेटी के पदाधिकारी इशान सिंह कठोते, चंदन, अनमोल, सुचीत ने बताया कि इसमें भाग लेने वाले पुरुष टीमों के लिये साढे़ तीन हजार एवं महिला टीमों के लिये दो हजार रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है. टूर्नामेंट में शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-meeting-held-at-block-resource-center-guidelines-given/">चक्रधरपुर

: प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षकों की हुई गोष्ठी, दिए गए दिशा-निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही