- हेमंत सरकार से नौकरी या बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की
- जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीओ ऑफिस के सामना किया धरना-प्रदर्शन
: श्राद्ध क्रम में शामिल हुईं भाजपा जिला मंत्री गीता मुर्मू [caption id="attachment_934630" align="aligncenter" width="600"]
alt="" width="600" height="400" /> एसडीएम को ज्ञापन सौंपती गीता कोड़ा व अन्य.[/caption] हमारा उद्देश्य यह था कि खदान बंद होने से कोई बेरोजगार न हो. इस सरकार ने कुछ चल रही खदानों को भी बंद कर दिया. जबकि सारे बंद खदानों को खोल बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करना चाहिए था. युवा नौकरी हेतु परीक्षा देते हैं, लेकिन परीक्षा रद्द कर दी जाती है. न्यायालय ने खदान खोलने का आदेश दिया है, फिर भी खदान यह सरकार नहीं खोल रही है. झामुमो अगर भूमि पुत्रों की पार्टी है तो यहां के भूमिपुत्रों को नौकरी क्यों नहीं देती. अबुआ आवास, मंईयां सम्मान योजना आदि सभी गरीबों को छलने वाली है, क्योंकि आवेदन लेकर भी लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिला. चूल्हा योजना के नाम पर दो हजार रुपये महिलाओं को देने की बात हुई थी, लेकिन कुछ नहीं मिला. केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है. हमें जन-जन तक जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की जनधन, आयुष्मान, जीवन बीमा, शौचालय, रसोई गैस, किसान सम्मान, हर घर नल आदि तमाम योजनाओं की जानकारी देना है. झामुमो सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा कर वनाधिकार पट्टा आदि का आवेदन लेती है, लेकिन लाभ कभी नहीं देती है. बेरोजगारों को रोजगार हेतु सरकार की खोखली घोषणा के खिलाफ घंटा बजाओ, सरकार जगाओ आंदोलन शनिवार को किया गया. इस आंदोलन के बाद बंद खदान को खोलने, वनाधिकार पट्टा दिलाने का बड़ा आंदोलन छेड़ा जायेगा. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-will-get-relief-from-water-logging-near-railway-underground-hemant/">Adityapur
: रेलवे अंडरग्राउंड के पास जल जमाव से मिलेगी मुक्ति – हेमंत पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि वर्ष 2019 की चुनाव में हेमंत सोरेन ने कहा था कि 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे. सरकार की इस घोषणा के बाद एक आशा व विश्वास लिये पूरे झारखंड के नियोजन कार्यालय में हजारों बेरोजगारों ने नाम दर्ज कराया था, लेकिन हेमंत सरकार रोजगार अथवा भत्ता देना तो दूर, बेरोजगारों पर लाठियां बरसा रही है. सारंडा में एक समय 40 खदानें चलती थीं, लेकिन अभी 5-6 खदान चल रही हैं. इन बंद खदानें खुलवाने हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया था, लेकिन वह कुछ नहीं किये. खदान खुलवाने हेतु जन जागरण अभियान चलाया जायेगा. झारखंड अलग राज्य भाजपा ने बनाया है, इसलिये सपनों का झारखंड बनाने की जिम्मेदारी हमारी सबसे अधिक है. झामुमो सरकार महिलाओं पर भारी अत्याचार कर रही है. किरीबुरु नियोजन कार्यालय में 7 हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार हेतु आवेदन पिछले कुछ वर्षों में दिया है. लेकिन रोजगार नहीं मिला, पलायन बढ़ा. सारंडा के लोग वनपट्टा हेतु ग्राम सभा कर आवेदन दिया था लेकिन एक को भी पट्टा यह सरकार नहीं दिया. इसके खिलाफ भी बड़ा आंदोलन ग्रामीणों के साथ छेडे़ंगे. यह सरकार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करके वोट हासिल कर रही है. इसका पोल घर-घर जाकर खोला जायेगा. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-tarapada-sarojini-charitable-trust-opens-free-coaching-center/">Baharagoda
: तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने खोला निःशुल्क कोचिंग सेंटर आज के आंदोलन में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन पुरती, अजीत सिंह, नोवामुण्डी मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन गोप, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, संजीव राय, सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन तुबिड, श्याम गुप्ता, राजेश कोडा़, धीरज सिंह, जीतु गुप्ता आदि सैकड़ों मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment