Search

 
 
 

Kiriburu : कांग्रेस नेता कुरैसी के सहयोग से कुशनू को मिली नयी जिंदगी

 
  • अपने खर्चे से रांची भेज कर कराया इलाज
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा के नुईया गांव निवासी कुशनू चाम्पिया को युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी के प्रयास से नयी जिंदगी मिली है. कुशनू चाम्मिया सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया था. उसकी कमर और पैरों की हड्डी टूट गई थी. चिकित्सकों ने शरीर की टूटी हड्डियों में स्टील रड लगाया था, जिस कारण पूरे एक वर्ष तक वह एक करवट में एक ही स्थान पर लेटे रहने पर विवश था. पैसों की कमी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहा था. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-women-took-out-a-candle-march-in-guava-and-demanded-hanging-of-the-culprits/">Kiriburu

: गुवा में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाल दोषियों को फांसी देने की मांग की
इस समस्या को पीड़ित की मां ने सलीम कुरैशी को बताकर मदद की अपील की. इसके बाद सलीम ने कुशनू चाम्पिया को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा था. आज कुशनू इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ है तथा अपने पैरों से बिना किसी अवरोध व सहारे चल रहा है. सलीम ने कुशनू से मुलाकात कर उसे कुछ आर्थिक सहायता देते हुये आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया. सलीम ने कहा कि अगर हमारी छोटी सी प्रयास से किसी की जान बच जाये तो हमें ऐसा प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए. अगर अकेले मदद संभव नहीं है तो सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर कर अथवा दोस्तों को जानकारी देकर समूह में सहयोग कर ऐसे लोगों की मदद अवश्य करें. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही