Search

 
 
 

किरीबुरू : सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड परीक्षा में केवी मेघाहातुबुरु के बच्चों का रहा शत प्रतिशत प्रदर्शन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के बच्चों का शत प्रतिशत प्रदर्शन रहा. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. इस विद्यालय से कुल 109 बच्चों ने परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन कराया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-project-central-school-students-performed-better-in-cbse-10th-examination/">किरीबुरू

: सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं का रहा बेहतर प्रदर्शन
एक छात्र को छोड़ बाकी 108 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुये थे तथा सभी पास भी हुये. केवी मेघाहातुबुरु में टॉप करने वाले पाँच बच्चों में प्रथम रजली झा ने (480 अंक, 96 फीसदी), द्वितीय आदित्य कुमार पात्रा ने (465 अंक, 93 फीसदी), तृतीय अंशु राज पूर्ति ने (459 अंक, 91.8 फीसदी), चतुर्थ निष्ठा मुखर्जी ने (458 अंक, 91.6 फीसदी) और पाँचवी छात्रा निधि कुमारी ने (457 अंक, 91.4 फीसदी) लाकर पूरे विद्यालय का मान बढ़ाया है. विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार षाड़ंगी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है. सभी ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की.
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही