Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : मजदूर नेता रामा ने गुवा के सीजीएम को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा

  • 15 दिनों में मांगें पूरी करने की दी चेतावनी
  • मांगें पूरी नहीं होने पर औद्योगिक अशांति के लिए रहें तैयार
Kiriburu (Shailesh Singh) :  झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सेल, गुवा के सीजीएम कमल भास्कर एवं जेजीओएम के सीजीएम धीरेन्द्र मिश्रा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. इसमें 15 दिनों के अंदर सभी लंबित मांगों को पूर्ण करने अन्यथा औद्योगिक अशान्ति का सामना करने के लिए तैयार रहने की बात कही. रामा पांडेय ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर गुवा खदान में स्लो डाउन आंदोलन प्रारम्भ किया गया था. इस दौरान 12 जुलाई को मजदूरों की मांगों को लेकर सेल की मेघालया गेस्ट हाउस में एक त्रिपक्षीय बैठक हुई थी. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, सेल प्रबंधन एवं मजदूर यूनियन की उपस्थिति में समझौता हुआ था कि गुवा एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के 500 स्थानीय शिक्षित युवा बेरोजगारों को काम पर बहाल किया जाएगा. परन्तु इस पर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-janmashtami-festival-celebrated-with-pomp-in-khandamouda/">Baharagoda

  : खंडामौदा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
इसे पूरा किया जाये. मिडिल स्कूल, गुवा की शिक्षा स्तर में सुधार तथा शिक्षकों की कमी की समस्या दूर की जाए. स्थायी और अस्थायी कार्मियों के आवासों की मरम्मत की जाए तथा शौचालय एवं स्नानगृह में टाइलस लगाया जाए, टाउनशिप का भी सौंदर्यीकरण किया जाए. विषेशज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए रेडियोलोजिस्ट की भी नियुक्ति, जब तक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की जाती है तब तक कोई कर्मी बाहर से अल्ट्रासोनोग्राफी करता है तो उसके बिल को रिम्बर्स आदि समस्याओं का समाधान कर स्वास्थ्य सेवा में सुधार किया जाये. नोवामुंडी कॉलेज जाने हेतु विद्याथियों के लिए बस की सुविधा प्रदान की जाए. सभी विभागों के लिए डाउन ब्रेक प्रमोशन पॉलिसी लागू की जाए. स्वच्छ पेयजल हेतु सभी आवासों में एक्वागार्ड की सुविधा दी जाए. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-improve-the-functioning-of-njcs-steel-secretary-baks/">Kiriburu

  :  एनजेसीएस की कार्यप्रणाली में सुधार करें इस्पात सचिव – बीएकेएस
कर्मी परिवहन सेवा में जो बसों का उपयोग किया जा रहा है उन वाहनों की स्थिति काफी जर्जर है. इसके कारण हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है, उनके स्थान पर नई बसें उपलब्ध कराई जाए. गुवा चिकित्सालय के लिए सभी आपातकालीन सुविधाओं से सुसज्जित नई एम्बुलेंस उपलब्ध किया जाए. खदान क्षेत्र में फस्ट एड सेन्टर में तीनों पाली में प्रशिक्षित फस्ट एड कर्मी एवं एम्बुलेंस की सुविधा, समान कार्य के बदले समान वेतन भुगतान, 39 महीने का बकाया एरियर का भुगतान, 20 फीसदी बोनस भुगतान किया जाये. गुवा अयस्क खान में डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को इंटर्नशिप में नियुक्त किया जाए आदि मांगे शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shri-krishna-janmashtami-festival-is-being-held-in-ashiana-for-44-years/">Adityapur

: आशियाना में 44 वर्षों से हो रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही