Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मणिपुर व अंकुआ कांड के विरोध में श्रमिक संघ ने निकाला कैंडल मार्च

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : आजसू संगठन के बैनर तले अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ के कोल्हान प्रभारी सह गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के नेतृत्व में सारंडा के ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला. यह कैंडल मार्च मणिपुर की महिला प्रताड़ना व हिंसा, अंकुआ कांड समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को निकला गया. लोगों ने किरीबुरू-मनोहरपुर मुख्य सड़क स्थित सलाई चौक पर पहुंच कर प्रदर्शन किया. इसमें शामिल लोगों ने अंकुआ कांड की शिकार अमिता तिर्की के हत्यारे को अविलम्ब फांसी देने, मणिपुर घटना के तमाम आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने, महिलाओं पर जारी हिंसा, हत्या, बलात्कार की घटना पर अविलम्ब रोक लगाने, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर आरोपियों को जल्द सजा दिलाने, आदिवासियों पर हो रहे हिंसा व प्रताड़ना की घटनाओं पर रोक लगाने एवं पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने की मांग कर रहे थे और नारा भी लगा रहे थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-group-of-kanwariyas-left-for-jalabhishek-in-mahadevshal-dham/">चक्रधरपुर

: महादेवशाल धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

मौके पर यह रहे मौजूद

मौके पर राजू सांडिल, बुधराम सिद्धू, जोगी गोप, जिलाध्यक्ष मोहन लाल चौबे, चरण गोप, भीमसेन गोप, सुनीता बारीक, नीशा तांती, लक्ष्मी सांडिल, निलमणी सांडिल, लक्ष्मी चेरवा, भोंज चाम्पिया, जगदीश कोडा़, दुःशासन चेरवा, श्रीमति कुम्हार, सुनीता देवि, मरियम सिद्धू, बिमला देवि, उर्मिला, सकुंतला, चन्द्रावति, सावित्री आदि सैकड़ों ग्रामीण व महिलाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही