Search

 
 
 

किरीबुरू : ग्रामीणों के आर्थिक नाकेबंदी को मजदूर यूनियन का समर्थन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के खिलाफ सारंडा के मानकी-मुंडाओं के नेतृत्व में ग्रामीणों व बेरोजगारों द्वारा 29 अगस्त से किया जाने वाला अनिश्चित कालिन आर्थिक नाकेबंदी में अपना समर्थन झारखंड मजदूर यूनियन ने भी दिया. यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य एवं उपाध्यक्ष आलोक अजय तोपने ने बताया की सेल प्रबंधन सारंडा एवं स्थानीय बेरोजगारों को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी से भी जब वंचित करने लगे तो खदान से प्रभावित गांवों व स्थानीय बेरोजगारों के सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cell-management-got-the-garbage-removed-from-next-to-the-forest-department-office/">किरीबुरू

: वन विभाग कार्यालय के बगल से सेल प्रबंधन ने कचड़ा हटवाया

नौकरी बाहरी को देते है - नेता

दोनों नेताओं ने कहा कि सारंडा के प्रभावित गांवों के ग्रामीण व बेरोजगारों ने अपने-अपने क्षेत्र की तमाम खदान प्रबंधनों को खदान खुलने से पूर्व की लोक सुनवाई, ग्राम सभा, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से संबंधित ग्राम सभा आदि तमाम जटिल कार्यवाही में अपना पूरा समर्थन देकर खदान खुलवाने का कार्य इस उद्देश्य के साथ किया की इसके खुलने से यहां के लोगों को नौकरी व रोजगार मिलेगा. लेकिन नौकरी देने की बात होती है तो वह बाहरी को दे रही है. यह भारी विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि सोमवार को जगन्नाथपुर में एसडीओ की अध्यक्षता में इसके समाधान के लिए बैठक है. अगर बैठक बेनतीजा निकलता है तो 29 अगस्त से जारी आर्थिक नाकेबंदी में हमारा यूनियन भी सारंडा के लोगों व आंदोलनकारियों के साथ रहेगी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-devotees-performed-jalabhishek-in-various-pagodas-on-the-last-monday/">घाटशिला

: अंतिम सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही