Search

 
 
 

Kiriburu : सारंडा में सभी उम्र के लोगों में रक्त की कमी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सारंडा के गांवों में सभी उम्र के पुरुष, महिलाओं और बच्चों में रक्त की कमी है. सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं. यह एक गंभीर समस्या समाज व सरकार के लिये बनती जा रही है. सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु, गुवा अस्पताल तथा टाटा स्टील की नोवामुंडी अस्पताल में ऐसे मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं. इन्हें रक्त सेवा सदस्य ग्रुप से जुड़े युवा निरंतर रक्तदान कर उनकी जान बचा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-water-leakage-from-check-dam-in-karampada-villagers-worried/">Kiriburu

: करमपदा में चेकडैम से पानी का रिसाव, ग्रामीण परेशान
सेल किरीबुरु-मेघाहातुबुरु अस्पताल में 15 अक्टूबर को भी सारंडा के रांगरिंग एवं नुईयागड़ा गांव के दो बच्चों को भर्ती कराया गया है. दोनों में रक्त की कमी हैं. युवा रक्तदान करके परेशान हैं. जानकार बताते हैं कि सारंडा के ग्रामीण खासकर बच्चों को जरूरी पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है. पोषक आहार नहीं मिलने व स्वच्छता के अभाव में सारंडा के दर्जनों बच्चे कुपोषण आदि का शिकार होते हैं. इसी वजह से रक्त की कमी होती है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-two-vehicles-carrying-illegal-sand-seized-one-arrested/">Adityapur

: अवैध बालू ले जाते दो वाहन जब्त, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही