Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मैन पॉवर की कमी के कारण मेंटेनेंस व उत्पादन पर पड़ रहा असर : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ

Kiriburu (Shailesh Singh) : उत्पादन बाढ़ाना है तो सेल प्रबंधन को मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कर्मचारी अपने काम को बखूबी से करते हैं, पर मशीनों की ब्रेक डाउन के कारण उत्पादन मे कमी आ रही है. मशीनों को सही सलामत उत्पादन के लिए मुहैया करवाने का काम प्रबंधन का है और उत्पादन देना कर्मचारियों का काम है. उक्त बातें झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय एंव किरीबुरू के महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया ने संयुक्त रुप से कही. उन्होंने कहा कि अगर मशीन सही सलामत ना मिले तो कर्मचारी लाख प्रयत्न करे भी तो उत्पादन दे नहीं सकता. प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी निभाए तो कर्मचारी भी अपना काम सही ढंग से कर ही लेंगे. सिर्फ उत्पादन में कमी के कारण को कर्मचारियों के उपर ना थोपा जाए. किसी भी खदान अथवा सयंत्रों में उत्पादन प्रबंधन के बेहतर प्रबंधन के उपर निर्भर करता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-action-taken-by-bank-of-baroda-against-pentagon-construction/">आदित्यपुर

: पेंटागन कंस्ट्रक्शन के खिलाफ बैंक ऑफ बड़ोदा ने की कार्रवाई

मेंटेनेंस के अभाव से मशीन हो रही खराब

मजदूर नेताओं ने कहा कि बहुत बार देखा गया है, मेंटेनेंस के अभाव से मशीन खराब हो रही है. ब्रेक डाउन होने से उत्पादन भी बंद हो जाता है. इसका असर सभी पर पड़ता है. मशीनों का स्पेयर पार्ट्स की कमी भी उत्पादन पर असर डाल रही है. मैन पॉवर की कमी के कारण भी मेंटेनेंस व उत्पादन पर असर पड़ रहा है. हम कर्मचारियों की भारी कमी का मार झेल रहे हैं.

मशीन, मैन पॉवर और मेंटेनेंस पर ध्यान दे प्रबंधन 

सेलकर्मियों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ रहा है. इसलिए मैन पॉवर बढ़ाना जरूरी है. लक्ष्य तय कर देना आसान है लेकिन उसे पुरा करना मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं है. टार्गेट को पुरा करने के रास्ते में आने वाले रोडे़ को दूर करने की जरूरत है. अर्थात मशीन, मैन पॉवर और मेंटेनेंस पर प्रबंधन ध्यान दे तो उत्पादन को पुरा किया जा सकता है. दोनों ने कहा कि सेल की बोकारो स्टील प्लांट में बहाली हो रही है. ठेका श्रमिकों को बहाली में प्राथमिकता मिलना चाहिए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही