Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : प्रत्येक बुधवार को मनाया जायेगा भूमि समाधान दिवस - उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
Kiriburu :  उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेशानुसार प्रत्येक बुधवार को भूमि समाधान दिवस मनाया जायेगा.  इस दिन थाना स्तर के गांव के ग्रामीणों की भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. नोवामुंडी के अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा ने बताया कि आज नोवामुंडी स्थित अंचल कार्यालय में नोवामुंडी थाना क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों के भूमि विवादों का निपटारा जांच उपरांत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को किया जाना है. इसके लिये अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/tpcs-zonal-commander-bhikhan-ganjhu-disclosed-sainik-reddy-adhunik-and-sudesh-kedia-give-levy-to-organization/">TPC

के जोनल कमांडर भीखन गंझू का खुलासा- सैनिक, रेड्डी, आधुनिक और सुदेश केडिया देते हैं संगठन को लेवी

भूमि विवाद में अब तक जा चुकी है सैकड़ों लोगों की जान

गौरतलब है कि भूमि विवाद को लेकर पश्चिम सिंहभूम के सुदूरवर्ती गांवों में निरंतर बड़ी अपराधिक व जघन्य घटनायें होती रहती है. इसमें अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और कई परिवार इस विवाद के कारण बर्बाद हो चुके है. भूमि समाधान दिवस के निरंतर आयोजन से ऐसे विवादों का निपटारा समय पर होगा. इससे हत्याओं और अपराधिक घटनाओं में भारी कमी आने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-ganga-aarti-under-namami-gange-at-maithon-dam/">निरसा

: मैथन डैम में नमामि गंगे के तहत गंगा आरती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही