Search

 
 
 

Kiriburu : आदिवासियों के महानायक स्व. हरिओम झा की 18वीं पुण्य तिथि मनी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  आशीर्वाद इंटरप्राइजेज गुवा कार्यालय में प्रातःकाल 9 बजे से आदिवासियों के महानायक स्वर्गीय हरिओम झा की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए गुवा एवं आसपास के लोगों का तांता लगा रहा. आशीर्वाद इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष पुष्पा झा के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार महाप्रबंधक गोविंद पाठक एवं कर्मियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर महाप्रबंधक सह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक ने कहा कि आशीर्वाद इंटरप्राइजेज महानायक स्वर्गीय हरिओम झा के सपनों को साकार कर रोजगार के माध्यम से लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्यरत हैं. स्व. हरिओम झा जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्षरत रहे. आदिवासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्यरत थे. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-cpim-local-committee-conference-concludes/">Baharagoda

: सीपीआई(एम) की लोकल कमेटी का सम्मेलन संपन्न
बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने, कारो नदी सफाई अभियान के तहत सिंचाई के लिए जल प्रदान करने, सारंडा क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में परिवर्तित करने के लिए संघर्षरत रहे. संजीव राय उर्फ टिंकू ने कहा कि हरिओम झा के सपनों को पूरा करने के लिए एक चुनौती के रूप में जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है. स्वर्गीय हरिओम बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि, प्रखर वक्ता, प्रसिद्ध समाजसेवी थे. अगर आज वे होते तो झारखंड सरकार की अच्छी दशा एवं दिशा तय कर रहे होते. मौके पर संजीव राय, शुभम झा, ज्ञानेश्वर मिश्रा, राजू ठाकुर, गणेश मिश्रा, लक्ष्मण पान, कृष्णा चंद्र महतो, रितेश दास, दिल बहादुर चंद, दासों चातर के अतिरिक्त गुवा के बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-illegal-sand-trade-is-going-on-indiscriminately-in-goilkera-area/">Goilkera

: गोईलकेरा क्षेत्र से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू का कारोबार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही