Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : दो साल के बेटे को घर में छोड़ मां प्रेमी संग फरार

Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरु के रेलवे कॉलोनी निवासी निर्मल बरुवा उर्फ बाबू की पत्नी अपने दो वर्ष के बेटे को घर में अकेला छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई. इस संबंध में परिजनों ने किरीबुरु थाना में शिकायत दर्ज कर खोजबीन कर रहे हैं. घटना के बाबत निर्मल बरुवा के भाई शंकर बरुवा ने बताया कि निर्मल मेहनत-मजदूरी करने चेन्नई गया हुआ है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/body-of-another-youth-also-recovered/">लातेहार:

दूसरे युवक का भी शव बरामद, परिजनों ने किया सड़क जाम
उसकी पत्नी दो वर्ष के बेटे के साथ मेघाहातुबुरु स्थित घर पर रहती थी. 3-4 दिन पहले वह अपने मासूम बेटे को घर में छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई. मासूम बच्चे को हम घर पर लाकर पाल रहे हैं. दूसरी तरफ निर्मल के पड़ोसियों ने बताया कि उक्त महिला काफी अच्छे स्वभाव, मिलनसार व संस्कारी थी. उस महिला का किसी के साथ अफेयर था, इस बात की भनक उसने किसी को लगने नहीं दी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही