Search

 
 
 

Kiriburu : सारंडा में निरंतर जारी वर्षा से जन-जीवन प्रभावित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 30 जुलाई से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु एवं सारंडा क्षेत्र में निरंतर जारी वर्षा तथा घना कोहरा ने पूरे शहरवासियों को अपने-अपने घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. शहर की तमाम सड़कों पर लोगों की गतिविधियां नहीं के बराबर है. कुछ लोग जरुरी कार्य या सामान खरीदने हेतु ही बाहर निकल रहे हैं. तेज हवा और लगातार हो रही वर्षा की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान 19 एवं अधिकतम 21 डिग्री के आसपास है. घने कोहरे की वजह से लोग वाहनों की लाइटें जलाकर चलने को मजबूर हैं. वर्षा की वजह से दुकानदारों की दुकानदारी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-camp-will-be-organized-from-three-for-chief-minister-mainiyan-samman-yojana/">Chaibasa

: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए तीन अगस्त से लगेगा शिविर
दूसरी तरफ यह वर्षा किसानों को भारी राहत देने का कार्य कर रही है. वर्षा की वजह से लोगों को अपने भींगे कपडे़ सुखाने में परेशानी हो रही है. बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है. स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो गई है. वर्षा की वजह से अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल पहुंचाने और लाने में परेशानी उठानी पड़ रही है. वर्षा से सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है. सारंडा के सुदूरवर्ती गांवों में स्थित सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम देखने को मिल रही है. छोटानागरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुदूरवर्ती गांव काशिया-पेचा स्कूल में वर्षा होने के कारण दो दिन से शिक्षक नहीं आ रहे हैं. स्कूल दो दिन से बंद है. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-after-finding-sumits-dead-body-his-friend-also-committed-suicide/">आदित्यपुर

: सुमित का शव मिलने के बाद उसके दोस्त ने भी की आत्महत्या
गांव के बच्चे भी स्कूल बंद रहने के कारण घर में ही हैं. सारंडा के कुछ अन्य स्कूलों का भी यही हाल है. बाकी स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकायें आ रहे हैं, लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम रहने से शिक्षा पर व्यापक असर पड़ा है. दूसरी ओर काशिया-पेचा गांव जाने वाली सड़क दलदल में तब्दील हो गई है. बीच मार्ग से गुजरी बाईकेर नदी पर पुल नहीं होने के कारण सड़क के ऊपर से पानी गुजर रहा है. इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ है. इसे भी पढ़ें :  पलामू">https://lagatar.in/palamau-and-gumla-police-encounter-with-main-accused-of-gold-robbery-monu-soni/">पलामू

: सोना लूटकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, सर्च अभियान जारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही