Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में तीन दिनों से लिंक फेल,ग्राहक परेशान

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : गुवा बाजार के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बीते शुक्रवार से लिंक फेल होने के कारण स्थानीय लोगों को पैसे की लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज गांव के ग्रामीणों, किसानों और दुकानदारों को हो रही है. शहर के छोटे-छोटे दुकानदार एंव ग्रामीण हमेशा इस बैंक से पैसों की लेन-देन कर अपना कारोबार और खरीदारी करते है. बैंक से पैसा नहीं निकलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-criminal-incidents-increasing-continuously-in-s-type-police-helpless-in-catching-criminals/">आदित्यपुर

: एस टाइप में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं, अपराधियों को पकड़ने में पुलिस लाचार

खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा

दूरदराज के ग्रामीण भीषण गर्मी में पैदल चलकर बैंक आते है लेकिन लिंक फेल होने की वजह से बैरंग उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है. पैसे के अभाव में वह घर की जरूरी राशन व अन्य सामग्री भी नहीं खरीद पा रहे है. इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया गुवा शाखा के प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब लिंक ही फेल है तो इसमें वो कुछ नहीं कर सकते है. लिंक आने के बाद ही लोगों की समस्याएं दूर हो सकती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही