Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : लूटे गये विस्फोटक कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगलों में छिपाए जाने की संभावना

Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी थाना एवं बड़ाजामदा ओपी अंतर्गत मेरेलगड़ा एवं बालजोड़ी में डीके घोष की विस्फोटकों को रखने वाली दो अलग-अलग मैगजीन हाउस से भारी मात्रा में डेटोनेटर और कोडेक्स फ्यूज को लूट कर भाकपा माओवादी कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगलों में ले गये हैं. यह विस्फोटक गुरुवार की रात में लूटी गई थी. विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि उक्त विस्फोटकों को अपने साथ ले जाने के लिए नक्सलियों ने मोटरसाईकल व अन्य छोटे वाहनों का इस्तेमाल किया था. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-irregularities-are-being-done-in-development-works-the-contractor-did-not-put-up-information-board/">मनोहरपुर

: विकास कार्यों में बरती जा रही है अनियमितता, ठेकेदार ने नहीं लगाया सूचना बोर्ड
डेटोनेटर व अन्य विस्फोटकों को नक्सली कागज के कार्टून से निकाल कर प्लास्टिक की बोरियों व बैग में भरकर लेते गये हैं. सूत्रों का कहना है कि दर्जनों नक्सली बालजोड़ी से दूधबिला जाने वाले रास्ते में कुछ आगे बढ़ने के बाद वह अलग-अलग दिशा के जंगलों में निकल गए. अधिक संभावना है कि लूटे गये विस्फोटकों को नक्सली एक स्थान पर नहीं रखकर राईका, लुईया, गौबुरु, पुखरीबुरु, हुसिपी, तुईबेड़ा, बांकी, झिर्झोर, सारजोमबुरु, रेगड़ाहातु गांव क्षेत्रों के घने जंगलों में छिपाएंगे. घटनास्थल से उक्त क्षेत्र के जंगलों में आसानी से पहुंचा जा सकता है.

सड़क में लैंडमाइन लगे होने से डरे ग्रामीण

एक ग्रामीण ने बताया कि नक्सली जब विस्फोटकों को लूटकर ले जा रहे थे तब ग्रामीणों को बालजोड़ी से दूधबिला जाने वाले मार्ग में नहीं आने की भी धमकी दी थी. नक्सलियों ने उक्त जंगल के रास्ते में लैंडमाइन लगाये जाने की भी बात कही थी. साथ ही उस रास्ते में कुछ पर्चा भी छोड़ा था, जिसमें आगे नहीं बढ़ने और लैंडमाइन लगे होने की बात भी लिखी हुई थी. सूत्रों का कहना है कि नक्सली बुरुसाई, मदवासाई, हेसापी, राईका गांव के समीप जंगल होते आगे बढे़ हैं. इस घटना व नक्सलियों की धमकी के बाद उक्त क्षेत्र के ग्रामीण अब जंगल में लकड़ी आदि लाने जाने से भी डर रहे हैं. हालांकि ग्रामीण सड़कों पर ग्रामीणों का आवागमन सामान्य है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-drunk-youths-arrested-from-dimna-dam-car-with-bjp-flag-recovered/">जमशेदपुर

: डिमना डैम से नशे में धुत चार युवक धराए, बीजेपी का झंडा लगा कार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही