Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : मां गिरी राजेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र का भव्य आयोजन, 19-24 अक्टूबर तक महाभोग

Advertisement
Advertisement
Shailesh Singh Kiriburu :  मां गिरी राजेश्वरी मंदिर, बेसकैंप, किरीबुरु में हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्र मनाया जायेगा. हर्षोउल्लास व पूरी भक्ति भावना के साथ 15 अक्टूबर से पूजा आरंभ होगी. इसके बाद 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में  मंदिर प्रांगण में भव्य महाभोग का आयोजन किया जायेगा. मंदिर कमिटी के सचिव रमेश कुमार सिन्हा ने शहर के तमाम भक्तों को पूजा व महाभोग में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-headquarters-transferred-newly-promoted-asi/">झारखंड

पुलिस मुख्यालय ने नवप्रोन्नत ASI का किया तबादला)

गर्भवती महिला और उसकी बेटी की हुई थी दर्दनाक मौत

बता दें कि मां गिरी राजेश्वरी मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. कहा जाता है कि वर्षो पहले जब सेल किरीबुरू का टाउनशिप ओडिशा के बैसकैंप में था, तभी बेसकैंप के होरोमोटो टोला निवासी रामराय की गर्भवती बेटी अपनी बेटी को साथ लेकर इलाज कराने सेल के वाहन से हिलटॉप जा रही थी. इसी समय मंदिर वाले स्थान पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी और मां व बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी थी. इसके अलावा भी इस स्थान पर कई दुर्घटनाएं होती रहती थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड,">https://lagatar.in/there-is-a-possibility-of-rain-and-lightning-in-10-states-including-jharkhand-and-bihar/">झारखंड,

बिहार सहित 10 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, बिजली गिरेगी

पूर्व सेलकर्मी को स्वप्न में मां दुर्गा ने मंदिर बनाने को कहा था 

इस घटना के लगभग दो साल बाद एक पूर्व सेलकर्मी मूर्ति को स्वप्न में मां दुर्गा प्रकट हुई और उन्होंने वहां एक मंदिर बनाने को कहा. इसके बाद मूर्ति नामक पूर्व सेलकर्मी ने आसपास के लोगों की मदद व सेल के सहयोग से यहां एक छोटा मंदिर बनवाया और माता की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की. मंदिर बनने के बाद इस सड़क मार्ग पर दुर्घटना होना बंद हो गया. लोगों का यह भी कहना है कि पहले प्रतिदिन इस मंदिर में रात के समय एक शेर आया करता था और पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में रखा हुआ प्रसाद खाकर चला जाता था. मां दुर्गा के इस मंदिर में जो भी पूरी आस्था व विश्वास के साथ कुछ मन्नत मांगता है, उसकी मुरादें पूर्ण होती है. सेल, पुलिस-प्रशासन व विभिन्न संस्थानों के कई उच्च अधिकारियों व आम लोगों की मन्नतें पूरी हुई है. इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-2023-there-will-be-a-fight-between-india-and-pakistan-in-narendra-modi-stadium/">वर्ल्ड

कप 2023 : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाक के बीच होगा घमासान, 8वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही