Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : चाईबासा वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय और अन्य स्थानों पर धूमधाम से माता सरस्वती की हुई पूजा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय, चाईबासा के अलावे किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के विभिन्न क्षेत्रों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. झारखंड के कुल 12 वन प्रमंडलों के 27 उप परिसर के पदाधिकारियों और विद्यालयों के कर्मियों ने इस वर्ष धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया. प्रभारी वनपाल सुमित कुमार ने बताया कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की जा रही है. मां सरस्वती की कृपा हम सब पर बनी रहे. मां हमें विश्वव्यापी कोरोना रूपी महामारी से जल्द निजात दिलाएं. मौके पर शुभम पांडा, दुबराज मांझी, थानेश्वर प्रसाद, जयंत सिन्हा, सरबशिष दास व प्रशिक्षण विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-seminar-on-budget-in-chamber-building-experts-explained-the-technical-side/">जमशेदपुर:

चैंबर भवन में बजट पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने तकनीकी पक्ष समझाया

किरीबुरु में कई जगहों पर मां सरस्वती की पूजा की गई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/KIRIBURU-SARASWATI-PUJA-1-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> दूसरी ओर शनिवार को किरीबुरु थाना अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में मां सरस्वती की पूजा की गई. प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. सरस्वती पूजा के दौरान छोटी-छोटी बच्चियों को साड़ी व अन्य परिधानों में घूमते देखा गया. आम दिनों की तुलना में मेघालया सन सेट प्वाइंट पर सूर्यास्त व सारंडा की खूबसूरत नजारों को देखने के लिये बाहरी व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी रही. किरीबुरु के नये थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा पुलिस टीम के साथ गश्त लगाते रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही