Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : छोटानागरा पुलिस ने स्कॉर्ट करने से किया इनकार तो मधु हुए नाराज

  • उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाद में पुलिस ने किया स्कॉट
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र के छोटानागरा में आयोजित कार्यक्रम के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सलाई, रोवाम होते गुवा जाने के लिए निकले तो छोटानागरा थाना पुलिस ने स्कॉट करने इनकार कर दिया. इस क्रम में सबसे पहले मधु कोड़ा ग्रामीण मानकी-मुंडाओं के साथ छोटानागरा स्थित ऐतिहासिक नागेश्वर-विषेश्वर शिव मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचे. दर्शन के बाद जब मंदिर के बाहर निकले तो छोटानागरा पुलिस द्वारा स्कॉट नहीं करने की जानकारी उनकी सुरक्षा टीम के अधिकारियों ने दी. इसके बाद मधु कोड़ा नाराज हो गये. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-decision-to-field-babar-against-banna-in-assembly-elections/">Jamshedpur

: विस चुनाव में बन्ना के खिलाफ बाबर को उतारने का निर्णय
उन्होंने कहा कि हमें छोटानागरा पुलिस की स्कॉट की जरूरत नहीं है. हम अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अकेले उक्त मुख्य मार्ग से गुवा जायेंगे. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी चार बार सुरक्षा का हवाला देते हुये उन्हें सारंडा के ग्रामीणों के बीच जाने से मिलने से रोका गया. जबकि दूसरे लोगों को पूरी सुरक्षा देकर पूरे क्षेत्र में घूमने की इजाजत दी जाती है. यह सरकार व प्रशासन की दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके बाद छोटानागरा पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत की. इसके बाद उन्हें स्कॉट किया. अगर पुलिस स्कॉट नहीं करती तो मधु कोड़ा अपनी टीम के सुरक्षाकर्मियों के साथ निकल जाते. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही