Kiriburu (Shailesh Singh) : जैतगढ़ क्षेत्र के बालू माफियाओं ने अवैध बालू की तस्करी का नया तरीका इजाद किया है. 16 मई की शाम लगभग 5 बजे बालू माफिया का एक हाइवा अवैध बालू लोड कर जैतगढ़ चौक से सियालजोड़ा-भनगांव की तरफ मुख्य सड़क से जाते देखी गई. हाइवा पर ओवर लोड बालू था. बालू के उपर पेबर ब्लॉक अथवा चेक्कर टाइल्स बिछाकर उसे ढका हुआ था. इसके बावजूद हाइवा में लोड बालू लोगों को दिखाई दे रही थी. सूत्रों का कहना है कि बालू लदा यह हाइवा गुमुरिया, मुन्डुई के रास्ते जैतगढ़ चौक पहुंची थी, जहां से उक्त मार्ग की ओर गई. सूत्रों का यह भी कहना है कि बालू माफिया अपने आप को पुलिस कार्रवाई से बचाने हेतु अपने घर के आसपास एवं सुनसान जगहों पर पहले से स्टॉक कर रखी गई अवैध बालू को आनन-फानन में हटाने में लगे हैं. ताकि वह पुलिस की कार्रवाई से बच सकें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-khairbani-processing-plant-will-start-work-soon-agency-appointed/">जमशेदपुर
: खैरबनी प्रोसेसिंग प्लांट का जल्द शुरू होगा काम, एजेंसी नियुक्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Kiriburu-Sand-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इस कार्य हेतु वह बालू को ढ़कने के लिए पेबर ब्लॉक अथवा चेक्कर टाइल्स बालू उपर डाल रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि मुन्डुई, गुमुरिया आदि क्षेत्रों में कई स्थानों पर अवैध बालू को स्टॉक कर रखा हुआ है. जिसे माफिया फंसने के डर से हटाने में लगे हैं. उल्लेखनीय है कि 15 मई की अहले सुबह हीं डीआईजी अजय लिंडा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार अलग-अलग पुलिस टीम जैतगढ़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर माफियाओं में खलबली मचा दी है. इस कार्रवाई में बालू लदे दो ट्रैक्टर व तीन हाइवा को पुलिस ने पकड़ा था. दो ट्रैक्टर के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है. जबकि 3 हाइवा में लदे बालू व उससे संबंधित कागजात की जांच का दायित्व खनन विभाग को सौंपा गया है. जांच में गड़बड़ी पाया गया तो तीनों हाइवा को भी जब्त कर उसपर भी मामला दर्ज किया जाएगा. [wpse_comments_template]
: खैरबनी प्रोसेसिंग प्लांट का जल्द शुरू होगा काम, एजेंसी नियुक्त
दो ट्रैक्टर के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में दर्ज हुई एफआईआर
alt="" width="600" height="400" /> इस कार्य हेतु वह बालू को ढ़कने के लिए पेबर ब्लॉक अथवा चेक्कर टाइल्स बालू उपर डाल रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि मुन्डुई, गुमुरिया आदि क्षेत्रों में कई स्थानों पर अवैध बालू को स्टॉक कर रखा हुआ है. जिसे माफिया फंसने के डर से हटाने में लगे हैं. उल्लेखनीय है कि 15 मई की अहले सुबह हीं डीआईजी अजय लिंडा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार अलग-अलग पुलिस टीम जैतगढ़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर माफियाओं में खलबली मचा दी है. इस कार्रवाई में बालू लदे दो ट्रैक्टर व तीन हाइवा को पुलिस ने पकड़ा था. दो ट्रैक्टर के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है. जबकि 3 हाइवा में लदे बालू व उससे संबंधित कागजात की जांच का दायित्व खनन विभाग को सौंपा गया है. जांच में गड़बड़ी पाया गया तो तीनों हाइवा को भी जब्त कर उसपर भी मामला दर्ज किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment