Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : बराईबुरू में मंदार व नगाड़े की थाप पर धूमधाम से मना मागे पर्व

Kiriburu (Shailesh Singh) : बराईबुरू में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को मागे पर्व मनाया गया. इस दौरान किरीबुरू पूर्वी पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा एवं प्रमुख पूनम गिलुवा ने अन्य ग्रामीणों के साथ पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ सरना स्थल पर जाकर पूजा-अर्चना की. मुर्गे की बली देते हुये सभी ने समाज के हर तबके के लोगों के लिये सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. [caption id="attachment_564720" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/24rc_m_246_24022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पारम्परिक तरीके से पूजा-अर्चना करते प्रमुख व मुखिया[/caption] इस दौरान गलत आत्मा एवं बीमारियों का क्षेत्र में प्रवेश नहीं होने के लिये भी पूजा की गई. पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास शहरों एंव गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए. सभी मंदार व नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-teacher-parent-meeting-organized-in-upgraded-high-school-prospecting/">किरीबुरू

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रोस्पेक्टिंग में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही