Search

 
 
 

किरीबुरू : बराईबुरु में मागे पर्व का होगा आयोजन 23 व 24 फरवरी को

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा क्षेत्र का सबसे ऐतिहासिक मागे पर्व का आयोजन 23 एवं 24 फरवरी को बराईबुरु में आयोजित होगा. यह जानकारी बराईबुरु निवासी सह नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा एवं मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने दी. उन्होंने बताया की 22 फरवरी को पुरानी परम्परा के अनुसार गांव के मुंडा जुनु पूर्ति के घर पारम्परिक तरीके से पूजा-अर्चना के साथ मागे पर्व प्रारम्भ होगा. इस दिन सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. अगले दिन 23 एवं 24 फरवरी को प्रमुख व मुखिया के नेतृत्व में पारम्परिक पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक नृत्य व खान-पान का कार्यक्रम होगा. मागे पर्व में झारखंड व ओडिशा क्षेत्र से हजारों लोग शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-indefinite-shutdown-of-businessmen-started-in-protest-against-market-committee-fee/">चाकुलिया

: बाजार समिति शुल्क के विरोध में व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन बंद शुरू

बराईबुरु में मागे पर्व की लोकप्रियता सबसे अलग है

[caption id="attachment_555340" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/mange-parw-2-300x147.jpg"

alt="" width="300" height="147" /> बराईबुरु के मागे पर्व की फाईल तस्वीरें.[/caption] उल्लेखनीय है कि मागे पर्व पश्चिम सिंहभूम के आदिवासी हो समुदाय का सबसे लोकप्रिय पर्व है. यह पर्व प्रत्येक गांव में अलग-अलग दिन मनाया जाता है. इस पर्व में दूर-दराज गांवों के लोग व रिश्तेदार शामिल होते हैं. इन सबके बावजूद बराईबुरु का मागे पर्व की लोकप्रियता सबसे अलग है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vehicle-checking-done-to-curb-criminal-incidents/">आदित्यपुर

: अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए की गई वाहन जांच
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही