Search

 
 
 

किरीबुरू : भाजपा के प्रवास कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचे मेघाहातुबुरु

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम जिला के भाजपा महिला मोर्चा की झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रभारी राजपति देवी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य मालती गिलुवा, पश्चिम सिंहभूम जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई, जिला महामंत्री पुतुल पूर्ति एवं सीमा कुमारी जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास योजना कार्यक्रम के तहत मेघाहातुबुरु स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची. इस दौरान उन्होंने भाजपा सारंडा महिला मोर्चा समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ घंटों बैठक कर पार्टी संगठन की मजबूती, केन्द्र सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी के सिद्धान्तों को जनता को बताने, आपसी मतभेदों को भुलाने आदि का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-get-the-work-done-only-by-the-scheduled-laborers-otherwise-action-will-be-taken-bdo/">जामताड़ा

: निर्धारित मजदूर से ही कराएं कार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई – बीडीओ

बुधवार को जगन्नाथपुर में कार्यकर्ताओं के साथ होगी बैठक

उन्होंने प्रत्येक बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़कर आगामी 2024 लोक सभा चुनाव में पश्चिम सिंहभूम संसदीय सीट पर विजय पताका फहराने की जिम्मेदारी दी. जिलाध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई ने बताया की दो दिवसीय प्रवास योजना के तहत मंगलवार को जगन्नाथपुर विधानसभा के नोवामुंडी एवं सारंडा मंडल में मंगलवार को पार्टी की महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई. 5 जुलाई को जगन्नाथपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया जाएगा. बाबुलाल मरांडी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ने जश्न मनाया एवं मिठाइयां बांटी. इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही