Search

 
 
 

किरीबुरू : अवैध पानी कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ किरीबुरू प्रबंधन ने की कार्रवाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन के सिविल और प्रशासनिक विभाग ने अपने मुख्य सप्लाई पानी पाइप लाइन से अवैध पानी का कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान अवैध कनेक्शन को काटा गया एवं पाइप को जब्त कर लिया गया. यह कार्रवाई 21 अप्रैल की सुबह चर्च हाटिंग क्षेत्र में की गई है. शुक्रवार को किए गए इस कार्रवाई में दर्जनों अवैध कनेक्शन काटे गये हैं. इस बाबत सेल प्रबंधन के विभागीय पदाधिकारी ने बताया की किरीबुरू प्रबंधन पहले से हीं पानी की समस्या से जूझ रही है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-iron-mesh-stolen-from-the-boundary-wall-of-fitness-and-children-park-in-guava/">नोवामुंडी

: गुवा में फिटनेस व चिल्ड्रन पार्क के चहारदीवारी से लोहे की जाली चोरी

अवैध कनेक्शन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी

इसके बावजूद प्रबंधन प्रारम्भ से शहर के तमाम हाटिंग क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर पानी प्वाइंट दे रखी है ताकि वहां से लोग आवश्यकता अनुसार पानी ले सकें. इसके बावजूद लोग गैर कानूनी तरीके से कंपनी के मुख्य पाइप लाइन में ड्रिल कर वहां से नया पाइप लाइन बिछा कर ओडिशा सीमा में स्थित अवैध झोपड़ियों में पानी ले जाई गई है. उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ चर्च हाटिंग क्षेत्र की नहीं बल्कि प्रोस्पेक्टिंग, मुर्गापाडा़, बैंकमोड़ हाटिंग आदि क्षेत्रों में भी है. इस अवैध कनेक्शन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही