Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सारंडा व लौहांचल में मकर संक्रांति पर्व आज

Advertisement
Advertisement
  • हिन्दू और मुस्लिम एक साथ मिलकर खाये चूड़ा-दही
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु, सारंडा समेत आसपास के क्षेत्रों में 15 जनवरी को काफी धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. आज सुबह हीं लोग नदी, तालाब अथवा घरों की पानी में गंगाजल डाल स्नान कर मंदिरों अथवा घरों में स्थित पूजा स्थल पर पूजा कर चावल, तिल को सर्वप्रथम छूकर भगवान की अराधना की. तत्पश्चात दही, चुडा़, गुड़, तिलकूट, लाई आदि का सेवन किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-devotees-took-a-dip-of-faith-on-makar-sakranti-and-tusu-did-charity/">आदित्यपुर

: मकर सक्रांति और टुसू पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य
इस पर्व को मनाने में हिन्दुओं का सहयोग मुस्लिम भी किये. हिन्दू व मुस्लिम एक साथ बैठकर चुडा़-दहीं आदि का सेवन किया. ऐसी मान्यता है कि जब सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है. सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं. शनि अपने पिता सूर्य को शत्रु मानता है, लेकिन एक मान्यता ये है कि मकर संक्रांति पर सूर्य अपने पुत्र शनि देव से मिलने उसके घर जाते हैं. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-raid-busted-sir-had-made-a-written-agreement-with-the-woman/">ED

की रेड में फूटा भंडा, साहब ने महिला से किया था लिखित करार, शादी के लिए दवाब नहीं बनाओगी, सोशल मीडिया पर फोटो नहीं डालोगी

किरीबुरु : श्री श्री लोकेश्वरनाथ मंदिर में 21 व 22 को होंगे कई कार्यक्रम

  • मंदिर कमेटी ने बैठक में भव्य कार्यक्रम करने का लिया निर्णय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Lokeshvarnath-Mandir-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : श्री श्री लोकेश्वरनाथ मंदिर कमिटी द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाली भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम के मद्देनजर किरीबुरु मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. 14 जनवरी की देर शाम मंदिर परिसर में कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार एवं पुजारी आलोक मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-devotees-took-a-dip-of-faith-on-makar-sakranti-and-tusu-did-charity/">आदित्यपुर

: मकर सक्रांति और टुसू पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी 21 जनवरी की सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में पूजा सह रामायण पाठ का आयोजन होगा. 22 जनवरी की सुबह 10 बजे रामायण पाठ का समापन, 10.15 बजे से सुन्दर कांड व प्रसाद वितरण, 12.15 बजे से स्क्रिन पर अयोध्या से लाईव प्रसारण एवं शहर में शोभायात्रा, शाम 4 बजे से महिलाओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम, 6.15 बजे आरती, 7 बजे से सामूहिक रुप से दीप जलाने, आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 8 बजे रात्रि से देर रात तक महाभोग का आयोजन. इसे भी पढ़ें : NHRC">https://lagatar.in/after-the-recommendation-of-nhrc-the-dependents-of-four-deceased-will-get-compensation/">NHRC

की अनुशंसा के बाद चार लोगों को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
मंदिर में आयोजित दीपोत्सव में भक्तों को स्वयं अपनी-अपनी क्षमता अनुसार दीया, तेल और बाती लानी है तथा स्वयं जलाना है. बैठक में पुजारी अनिल कुमार, आलोक मिश्रा, छोटू सिंह, अरविन्द चौहान, जलेश्वर गिरी, विनय सिंह, सूरज सिंह, संजीव, प्रेम गिरी, पियूष, तुषार वैभव आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही